suvichar

कई महिलाओं को ही नहीं पता फीमेल कंडोम के बारे में

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (16:46 IST)
- रूना आशीष (मुंबई से) 
 
'चूंकि इसे योनि में इंसर्ट करना होता है इसलिए फ़ीमेल कंडोम का इस्तेमाल शुरू-शुरू में तकलीफदेह हो सकता है, लेकिन ये बहुत मस्त है और इसकी दो कोटिंग वीर्य को आसानी से सोख लेती है।' मंजरी का परिचय फीमेल कंडोम से चंद सालों पहले हुआ और ये 'आरामदायक और सुरक्षित साथी' तबसे उनके सहवास का तीसरा भागीदार है।
लेकिन 35-साल की मंजरी शायद उन इक्का-दुक्का औरतों में हैं जो फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करती हों। फीमेल कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के एक शोध के मुताबिक मुंबई में 60 फीसद से ज्यादा औरतों ने इसके बारे में सुना भी नहीं है। मुंबई में एक पॉश इलाके में रहने वाली 32 साल की मेनका का छह साल का बेटा है, लेकिन वो कहती हैं, "सच मानिये। मैं इस विषय में कुछ भी नहीं जानती।" 
 
फीमेल कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के मुताबिक भारत में इसकी सालाना खपत मात्र 40 से 50 हजार है। कंपनी के मुंबई में किए गए सर्वे में सिर्फ 36 प्रतिशत महिलाएं इन कंडोम्स के बारे में जानती थीं। इस्तेमाल करने वालों में से 32 फी‍सद परिणाम से संतुष्ट लगीं। नौ प्रतिशत ऐसी भी थीं जो इसकी जरूरत नहीं महसूस करतीं। 19 फीसद ने कहा वो आनंद की अनुभूति के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं।
 
क्यूपिड दुनिया भर में उन तीन-चार कंपनियों में से एक है जो फीमेल कंडोम बनाती हैं। यह कंपनी भारत में स्थित है लेकिन इसके कुल दो करोड़ पीसेज का अधिक हिस्सा विदेशों में बिकता है। लेकिन कंपनी के चेयरपर्सन ओमप्रकाश गर्ग कहते हैं कि देश में महिलाओं को अभी भी नहीं मालूम कि ये उनके स्वास्थ्य का मामला है और उनके सेक्शुअल और रिप्रोडक्टिव अधिकारों का हिस्सा है।
 
कंपनी इसे अब मुल्क के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाना चाहती है जिसके लिए वो अब चंडीगढ़, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसी जगहों पर सर्वे करवा रही है। क्या केमिस्ट शॉप्स में फीमेल कंडोम की मांग है?
 
बेंगलुरु के श्री तिरुपति मेडिकल्स के मालिक अमित शर्मा पिछले छह साल से शॉप चला रहे हैं लेकिन 'किसी ने भी फीमेल कॉंडोम्स के लिए नहीं पूछा' है। लेकिन पुणे के श्री साई मेडिको के शिवाजी कुमार भार का कहना है कि उनके स्टोर में हर महीने 30 से 50 फीमेल कंडोम की मांग आती है। कुमार का कहना है कि कुछ तो रेगुलर ग्राहक हैं और कुछ डिस्पले में देखकर ख़रीदने को उत्साहित होते हैं।
 
फातिमा कहती हैं, "दो-दो बच्चे पैदा करने का दर्द और माहवारी क्या कम है जो अपनी योनि में एक और हलचल को बुलावा दूं। मैं तो शौहर को ही प्रोटेक्शन लेने के लिए कहती हूं।" 
 
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हेतल जोशी कहती हैं, 'फीमेल कॉडोम्स को संभोग से पहले ही लगाना पड़ता है। योनि में इनको इंसर्ट करना और इसका वहां टिके रहना एक परेशानी है जिसकी वजह से हम डॉक्टर्स इन्हें सुझाव को तौर पर भी बताने से बचने लगे हैं।'
 
डॉक्टर हेतल कहती है कि फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने वाली 20 फीसद महिलाएं इसकी विफलता की बात करती हैं। दिल्ली में रहने वाली मीडिया स्टूडेंट नंदिनी रॉय को लगता है कि 'जिस तरीके से मेल कॉडोम्स को प्रमोट किया जाता है, उसकी मार्केटिंग होती है, मैंने तो कभी फीमेल कॉंडोम्स के पोस्टर या होर्डिंग नहीं देखे हैं।'
 
(पहचान बचाए रखने के लिए कुछ लोगों के नाम बदल दिए गए हैं।)

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख