dharma sangrah
✕

'बिना कंडोम के डबल पैसे ले लो'

- मधु पाल

Written By BBC Hindi
Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (16:43 IST)
BBC

मुंबई का कमाठीपुरा इलाका। यहां पिछले दिनों अभिनेत्री वीना मलिक ने अपनी पहली फिल्म 'ज़िदंगी 50-50' के प्रमोशन के लिए कंडोम बांटे। इस फिल्म में एक वेश्या का रोल निभा रही वीना ने कहा कि अपने किरदार को समझने के लिए उन्होंने कई बार इस जगह के चक्कर लगाए।

रेड लाइट एरिया के रूप में मशहूर ऐसे कई इलाकों से निकले किरदारों को हिंदी फिल्मों में जगह मिली है। फिर वो गुरुदत्त की 'प्यासा' में वहीदा रहमान द्वारा निभाया गया गुलाबो का रोल हो या फिर पिछले साल रिलीज़ हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' में करीना कपूर का रोज़ी नाम का किरदार।

हिंदी सिनेमा में वेश्यावृत्ति के इर्द-गिर्द कई फिल्में बनाई गई हैं लेकिन वीना मलिक का दावा है कि वो पहली कलाकार है जो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए मीडिया के सामने इस इलाके में पहुंची हैं।

कुछ वक्त पहले आमिर ख़ान ने अपनी क्लिक करें फिल्म 'तलाश' के संगीत लांच के लिए भी एक रेड लाइट एरिया का चयन किया थ ा, लेकिन बाद में ये कार्यक्रम मुंबई के एक होटल में किया गया था जिसे लाल बत्ती इलाके का रूप दिया गया था।
 
BBC

सेक्स वर्कर के लिए अहमियत : ये इलाका फिल्मों के प्रमोशन के लिए खासा ध्यान बटोरता है, लेकिन कौन-सी फिल्में यहां रहने वालों का ध्यान बटोरती हैं? फिल्म प्रमोशन के लिए बंटने वाले कंडोम इस इलाके में रहने वाले सेक्स वर्कर के लिए असल में कितनी अहमियत रखते हैं?

कमाठीपुरा में रहने वाली नंदिनी एक किन्नर हैं जो बताती हैं, 'पहले लोग बोलते थे कि बिना कंडोम के बैठो और डबल पैसे ले लो। अब भी कई लोग ज्यादा पैसों के लिए बिना कंडोम के सेक्स करने को राजी हो जाते हैं। लेकिन हम किन्नर लोग ऐसा नहीं करते। हमको पेट के लिए, कमाने के लिए जीना है भई।'

जहां तक फिल्मों की बात है तो नंदिनी हंसते हुए कहती हैं कि बेचने के लिए फिल्म वालों को सब कुछ दिखाना पड़ता है पर ठीक है चलता है, ये तो उनकी रोज़ी रोटी है।

पिछले पंद्रह सालों से पद्मा वेश्यावृत्ति में हैं और उनका इस काम से जुड़ना किसी फिल्मी कहानी जैसा ही है। पद्मा ने बताया कि वो आंध्रप्रदेश की रहने वाली हैं और उन्हें शादी का झांसा देकर इस लाइन में धोखे से लाया गया।

पद्मा ने दो साल बतौर बार-डांसर भी काम किया। फिलहाल उनकी एक बेटी है जिसे वो इस काम से दूर रखना चाहती हैं। अपनी बेटी की अच्छी पढ़ाई के लिए पद्मा अब भी रेड लाइट एरिया में काम करती हैं।
 
BBC

समलैंगिक : अजित मांजरेकर समलैंगिक सेक्स वर्कर हैं और उन्हें लगता है कि हिंदी फिल्मों में उनके जैसे लोगों का चित्रण कुछ सही तरीके से नहीं होता।

हालांकि अजित को 'दोस्ताना' फिल्म में अभिषेक बच्चन का रोल पसंद आया था लेकिन फिर भी वो मानते हैं कि फिल्मों में समलैंगिक विषय के बारे में लोग खुलकर बात करने में हिचकिचाते हैं।

शकीला को कमाठीपुरा में रहते हुए बारह साल हो गए है। वो फिल्में देखना पसंद करती हैं। शकीला के पसंदीदा हीरो सलमान खान है और जूही चावला भी उन्हें पसंद है। शकीला के मुताबिक करीना कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्में परिवार के साथ बैठकर नहीं देखी जा सकती।

वहीं प्रिया की शादी हो गई है और उनके पति चायनीज़ रेस्तरां में कुक हैं। दो बच्चों की मां प्रिया अब भी वेश्यावृत्ति में हैं और मानती हैं कि फिल्मों में वेश्याओं का सही चित्रण होता है।

प्रिया को तब्बू की फिल्म 'चांदनी बार' का क्लाइमेक्स देखकर बहुत दुख हुआ था। चांदनी बार में तब्बू ने एक बार गर्ल का रोल निभाया था।

प्रिया कहती हैं 'ऐसी फिल्मों को देखकर सोचती हूं कि हम ऐसी लाइन में क्यों आ ग ए, लेकिन फिर हमारा नसीब खराब था इसलिए आ गए। इसलिए ज्यादा सोचने का नहीं।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख