ramcharitmanas
✕

20 करोड़ लोगों को उनके प्यार से मिलाएगा फ़ेसबुक, पर कैसे?

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (14:27 IST)
अपने 20 करोड़ सिंगल यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए फ़ेसबुक जल्दी ही एक डेटिंग ऐप लाने वाला है। फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने कैलिफॉर्निया में आयोजित कंपनी की सालाना एफ़8 कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भविष्य की कई नई योजनाओं के बारे में बताया। जिसमें फ़ेसबुक डेटिंग ऐप का भी ज़िक्र हुआ।
 
 
कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस मैच-मेकिंग फ़ीचर को बनाते समय निजता का पूरा ख़्याल रखा जाएगा और बहुत जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। ज़करबर्ग ने कहा कि फेसबुक पर 20 करोड़ लोग हैं जिन्होंने फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल पर खुद को सिंगल बताया है।
 
''अगर हम वाकई अर्थपूर्ण रिश्ते जोड़ने को लेकर संवेदनशील हैं तो संभव है कि ये ऐप हम सभी के लिए काफ़ी अहम होगा।'' फ़िलहाल डेटिंग ऐप के नाम पर युवाओं में टिंडर ख़ासा लोकप्रिय है, जो यूज़र की प्रोफ़ाइल इन्फॉर्मेंशन फ़ेसबुक से लेता है।
ऑनलाइन डेटिंग
कॉन्फ्रेंस में ज़करबर्ग ने फ़ेक न्यूज़ से निपटने के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। डेटिंग ऐप का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस फ़ीचर को बनाते समय इस बात का पूरा ख़्याल रखा जाएगा कि जो लोग इस पर एक-दूसरे से जुड़ें, वे सच्चे और टिकाऊ रिश्तों के लिए जुड़ें न कि सिर्फ़ मौज-मस्ती के लिए।
 
 
उन्होंने कहा कि इसे बनाते समय जो सबसे पहली चीज़ दिमाग़ में है वो ये कि इसमें निजता और सुरक्षा में कोई चूक न हो।
 
क्या-क्या फ़ीचर होंगे इसमें और कैसे करेगा काम?
ये डेटिंग टूल फ़ेसबुक एप्लीकेशन में ही होगा लेकिन ये वैकल्पिक होगा। अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके लिए अपना प्रोफ़ाइल पूरी भरना होगा। लेकिन इसमें डरने की ज़रूरत नहीं है ये जानकारियां कहीं से भी आपकी न्यूज़ फ़ीड में नज़र नहीं आएंगी। इसके साथ ही आप डेटिंग टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये आपके फ़ेसबुक फ्रेंड्स को पता नहीं चलेगा।
 
 
ये टूल सिर्फ़ उन लोगों को आपसे जोड़ेगा जो आपके सोशल नेटवर्क पर फ्रेंड नहीं होंगे लेकिन जो डेटिंग सर्विस इस्तेमाल कर रहे होंगे और अगर उनकी वरीयता आपसे मेल खाती है, वो आपको आपके प्रोफ़ाइल पर दिखेंगे।
 
क्या-क्या नज़र आएगा?
डेटिंग टूल इस्तेमाल करने वाले का सिर्फ़ नाम, फ़ोटो, कहां रहते हैं और बेसिक जानकारियां ही दिखाई देंगी। जिसमें पसंद-नापसंद पता चलेगा। इसमें आपकी पसंद से जुड़े इवेंट्स और ग्रुप की भी जानकारी मिलेगी। अगर आपको इस ग्रुप में कोई ऐसा मिले जिससे आपकी रूचि मेल खाए तो आप उससे बातचीत आगे बढ़ा सकते हैं। अगर सामने वाला शख़्स भी रुचि दिखाता है तो एक प्राइवेट चैट बॉक्स खुल जाएगा।
 
 
मिली-जुली प्रतिक्रिया
पूरे कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़करबर्ग ने प्राइवेसी और सेफ़्टी के इर्द-गिर्द रहते हुए बात की। डेटिंग ऐप को लेकर भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ यूजर्स ने इसे ग़ैर-ज़रूरी बताया है।
 
'किसी ने फ़ेसबुक से डेटिंग ऐप बनाने के लिए नहीं कहा था। मौजूदा मामलों को देखते हुए ये ग़ैर-ज़रूरी जान पड़ता है।' हालांकि अभी तक इसे लॉन्च किए जाने की तारीख़ का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ज़करबर्ग ने जल्द ही इसे लॉन्च करने की बात की है।
 
 
भले ही ये टूल अभी लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसका असर प्रतियोगी ऐप पर दिखने लगा है। ज़करबर्ग के घोषणा करने के बाद टिंडर से जुड़ी कंपनियों के शेयर 20 प्रतिशत तक गिर गए।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख