biodatamaker
✕

इलेक्टोरल बॉन्ड के खिलाफ नहीं पर चंदा देने वाले की पहचान जाहिर हो: चुनाव आयोग

Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (08:21 IST)
इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक पार्टिर्यों को मिलने वाले चंदे पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वो इस तरह की फंडिंग के खिलाफ नहीं है पर चंदा देने वाले शख्स की पहचान अज्ञात रहने के खिलाफ है।
 
चुनाव आयोग के नरमी भरे बर्ताव पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि आपने मई 2017 में केंद्र को लिखी अपनी चिट्ठी में इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े नियमों को 'पीछे ले जाने वाला कदम' बताया था। क्या आपने अपना पक्ष बदल लिया है?
 
मई 2017 में आयोग ने एक चिट्ठी लिखी थी जिसके मुताबिक चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टिर्यों को दिए जाने वाले चंदे को सार्वजनिक ना करने पर आपत्ति दर्ज की थी। केंद्र सरकार का तर्क है कि वह चंदा देने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर गोपनीयता रखना चाहती है। 
 
सोनिया गांधी रायबरेली से भरेंगी नामांकन
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भरेंगी। नामांकन भरने से पहले वो एक रोड शो भी करेंगी। दोपहर 12 बजे से ये रोड शो शुरू होगा और हाथी पार्क, कचहरी से होकर कलेक्ट्रेट दफ़्तर तक पहुंचेगा जहां सोनिया गांधी अपना नामांकन दाख़िल करेंगी।
 
रायबरेली में पांचवें चरण यानी 6 मई को मतदान होंगे। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से सोनिया गांधी पाँचवीं बार चुनावी मैदान में हैं।
 
अंतरिक्ष से ब्लैक होल की पहली तस्वीर
गुरुवार को वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की। यह गैलैक्सी में लगभग 4000 करोड़ में फैला हुआ है और आकार में पृथ्वी से तीन लाख गुना बड़ा है। ये तस्वीर इवेंट हॉरिजन टेलिस्कोप से ली गई है जो आठ टेलिस्कोप का एक नेटवर्क है।
 
इस प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिक प्रोफेसर हेनियो फैलेक ने बीबीसी को बताया कि ब्लैक होल एम87 गैलेक्सी में पाया गया है। ये हमारे सोलर सिस्टम से भी बड़ा है और वजन में सूर्य से 650 करोड़ से ज़्यादा है। ये ब्रह्मांड में मौजूद सबसे बड़ा ब्लैक होल है।
 
ब्रेक्ज़िट के लिए 31 अक्टूबर तक की मोहलत
ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने आपसी सहमति से ब्रेक्ज़िट की नई अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय की है। ब्रसेल्स में ईयू समिट के दौरान चली पांच घंटे की बैठक के बाद ये आम सहमति बन पाई है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कहा है कि ब्रिटेन जल्द से जल्द यूरोपीय संघ से अलग होने की तैयारियों में जुटा है।
 
वहीं, यूरोपीय काउंसिल के प्रमुख डॉनल्ड टस्क ने कहा है कि मैं ब्रिटेन से अपील करना चाहता हूं कि इस बार दिए गए समय को व्यर्थ ना करें।
 
पांचवीं बार जीत की ओर नेतन्याहू
बिन्यामिन नेतन्याहू का पांचवीं बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। उनके प्रतिद्वंद्वी बेनी गंट्ज ने बुधवार को हार स्वीकार कर ली।
 
गंट्ज ने कहा कि भले ही वो ये चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन विपक्ष में रहते हुए वो नेतन्याहू से कड़े सवाल करते रहेंगे। वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है और गंट्ज ने नेतन्याहू को कड़ी टक्कर दी है।
 
इसके बावजूद संसद की 120 सीटों में नेतन्याहू की पार्टी लिकूड और दक्षिणपंथी गठबंधन 65 सीटों के साथ सबसे बड़ा ब्लॉक बनकर उभरा है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा है, 'मेरे प्रिय मित्र 'बीबी' आपको बधाई। आप भारत के करीबी मित्र हैं और मैं आपके साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय गठजोड़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हूं।'

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख