Hanuman Chalisa

सोशल: 'डिविलियर्स भारतीय होते तो उनका मंदिर बन जाता'

मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (11:48 IST)
"डिविलियर्स किसी और ग्रह से आए हैं।"
"हम तो सिर्फ़ डिविलियर्स की वजह से आईपीएल देखते हैं।"
"डिविलियर्स भारतीय होते तो उनके नाम पर मंदिर बन जाते। लोग उनकी पूजा करने लगते।"
 
कुछ ऐसे ही कमेंट्स सोशल मीडिया पर दिखे सोमवार को हुए आईपीएल मैच के बाद। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स की तूफ़ानी पारी सोशल मीडिया पर छा गई। किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ डिविलियर्स ने 46 गेंदों पर तूफ़ानी 89 रन बनाए जिसमें 9 छक्के थे। इसके बाद भी उनकी टीम हार गई। डिविलियर्स के अलावा उनकी टीम के बाक़ी बल्लेबाज़ 74 गेंदों पर महज़ 55 रन ही बना सके। टीवी एंकर @gauravkapur लिखते हैं, "ये शख़्स कुछ और ही है।"
 
@SirJadeja के अकाउंट से ये तस्वीर पोस्ट की गई और लिखा गया, "ये चांद नहीं है। ये डिविलियर्स का छक्का है जो चांद से मुलाक़ात करने चला।"
 
@rajatgarg123 ने लिखा, "भारत के सारे बल्लेबाज़ ओवररेटेड हैं। असल बल्लेबाज़ तो ये है।"
 
@aagamgshah के हैंडल से लिखा गया, "बैटिंग टैलेंट में अगर धोनी बच्चे हैं तो कोहली जवां मर्द हैं और डिविलियर्स लेजेंड हैं।"
 
जहां डिविलियर्स ने इतनी तूफ़ानी पारी खेली वहीं उनके साथ बैटिंग कर रहे साथी बल्लेबाज़ स्टुअर्ट बिन्नी ने 20 गेंदों का सामना कर सिर्फ़ 18 रन बनाए।
 
इस पर उनकी पत्नी मयंती लैंगर के पैरोडी अकाउंट @Langer_Mayanti से ट्वीट किया गया, "मेरे पति टी-20 भी टेस्ट मैच की स्टाइल में खेल रहे हैं। सिर्फ़ उनके जैसा लेजेंड ही ऐसा कर सकता है।"
 
किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस मैच की ख़ासियत ये रही कि एक लो स्कोरिंग मैच होने के बावजूद इसमें कुल 20 छक्के लगे।
Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

अगला लेख