Hanuman Chalisa

किसी को भी विमान से उतारा जा सकता है, जानिए क्यों?

मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (11:27 IST)
अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस में सीटों से ज़्यादा बुकिंग की आम समस्या ने आख़िरकार बीते रविवार को एक अजीब स्थिति पैदा कर दी।

एशियाई मूल के डॉक्टर बताए जाने वाले एक व्यक्ति को एयरलाइंस के स्टाफ़ ने सीट से घसीट कर विमान से उतार दिया। यह समस्या तब पैदा हुई जब अंतिम समय में कंपनी के चार क्रू मेंबर्स को ले जाना तय हुआ और उनके लिए जगह बनाने की ज़रूरत पड़ी।
 
जिन चार लोगों को उतारने के लिए चुनाव हुआ उसमें एक दंपत्ति ने ऑफ़र स्वीकार कर लिया। तीसरी यात्री भी राज़ी हो गई, जो 'एशियाई डॉक्टर' की पत्नी बताई जाती हैं। लेकिन चौथा यात्रा- 'एशियाई मूल का डॉक्टर' ने ये कहते हुए विमान से उतरने से मना कर दिया कि वो डॉक्टर हैं और सुबह उन्हें मरीज़ों को देखने जाना है।
 
किन परिस्थितियों में यात्रियों को उतारा जाता है?
*अमेरिका में उड़ानों में ओवरबुकिंग की हमेशा समस्या होती है। खाली सीटें एयरलाइंस के लिए घाटे का सौदा होती हैं। इसलिए अपनी यात्रा रद्द कराने वाले संभावित यात्रियों की भरपाई के लिए एयरलाइन कंपनी सीटों से अधिक टिकट बुक कर लेती है।
*जब उड़ान के समय सीटों से अधिक यात्री हो जाते हैं तो यात्रियों को दूसरी उड़ान में जाने के लिए कई लुभावने प्रस्ताव, वाउचर आदि दिए जाते हैं।
 
*यूनाइटेड एयरलाइंस ने इसके लिए सबसे पहले 400 डॉलर (क़रीब 25 हज़ार रुपये ) का ऑफ़र किया, इसके अलावा होटल में एक रात रुकने और दूसरे दिन दोपहर बाद की उड़ान में जगह देने का भी वादा किया गया था। लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ।
 
*एयरलाइन की ओर से ऑफ़र को बढ़ाकर 800 डॉलर (क़रीब 50 हज़ार रुपये) किए जाने के बाद भी जब कोई तैयार नहीं हुआ तो एक मैनेजर विमान में आया और विमान से उतारने के लिए चार लोगों को चुने जाने की बात कही।
 
*तकनीकी तौर पर यूनाइटेड एयरलाइंस के पास ये अधिकार है कि विमान से उतरने से इनकार करने वाले किसी भी यात्री को वह ज़बरदस्ती उतार दे। ये विमान सेवा की गाइडलाइंस का हिस्सा होता है।
 
*उतारे जाने वाले यात्रियों के चुनाव में कई बातों का ध्यान रखा जाता है। जैसे नियमित यात्रियों और अधिक दाम देकर टिकट ख़रीदने वालों को विमान में बैठने की प्राथमिकता दी जाती है।
 
*तीसरे विकल्प के तौर पर यूनाइटेड एयरलाइंस ऑफ़र को बढ़ाकर 1,350 डॉलर (क़रीब 87 हज़ार रुपये) कर सकती थी, लेकिन इस मामले में इस विकल्प का इस्तेमाल किया ही नहीं गया।
 
डिपार्टमेंट ऑफ़ ट्रांसपोर्टेशन के आंकड़ों के मुताबिक़, साल 2015 में प्रमुख अमेरिकी एयरलाइंस में हवाई यात्रा करने वाले 61.3 करोड़ यात्रियों में 46,000 लोगों ने कंपनियों के ऑफ़र स्वीकार कर स्वेच्छा से विमान से उतरे थे।
Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

अगला लेख