biodatamaker
✕

जहाज़ पर 26 भेड़ें, 10 बकरियां तो कैप्टन की उम्र कितनी?

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (14:48 IST)
'अगर एक जहाज पर 26 भेड़ें और 10 बकरियां सवार हों तो उसके कप्तान की उम्र क्या होगी?'
 
 
चीन में गणित की परीक्षा के दौरान बच्चों से पूछे गए इस सवाल का जवाब शायद किसी के पास नहीं होगा। चीन के शुनकिंग ज़िले में प्राइमरी स्कूल के बच्चे ये सवाल देखकर चकरा गए और सोशल मीडिया पर बात जंगल की आग की तरह फैल गई। ये सवाल पांचवीं क्लास के बच्चों के प्रश्न पत्र में था जिनकी उम्र 11 साल के आस-पास के होती है। प्रश्न पत्र की तस्वीर और इसका जवाब देने की बच्चों की कोशिश चीन की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
 
वीबो पर बहस
ज़ाहिर था कि बहस छिड़नी थी, छिड़ गई और शिक्षा विभाग की तरफ़ से इसका जवाब भी आ गया कि ऐसा किसी ग़लती की वजह से नहीं हुआ बल्कि इसका मक़सद 'बच्चों की जागरूकता' को परखना था। एक बच्चे ने जवाब दिया, "कैप्टन की उम्र कम से कम 18 साल की ज़रूर होगी क्योंकि जहाज़ का कप्तान होने के लिए वयस्क होना ज़रूरी है।"
 
दूसरे स्टूडेंट ने कयास लगाया, "कैप्टन 36 साल का होगा क्योंकि 26 और 10 का जोड़ 36 होता है।"...एक छात्र ने तो हार ही मान ली। उसने लिखा, "कप्तान की उम्र है...मैं नहीं जानता। मैं इसका हल नहीं निकाल सकता हूं।"... इंटरनेट पर हालांकि सभी लोग इतने सीधे-सादे नहीं थे।
 
 
लोगों के सवाल
चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक शख़्स ने पूछा, "इस सवाल का कोई तुक नहीं है। क्या टीचर को इसका जवाब मालूम है?"
 
एक अन्य व्यक्ति ने पूछा, "अगर किसी स्कूल में 26 टीचर हैं और उनमें से 10 सोचने-समझने लायक नहीं है तो प्रिंसिपल की उम्र क्या होगी?"
 
लेकिन ऐसे लोग भी थे जिन्होंने स्कूल का बचाव किया। उनकी दलील थी कि इससे बच्चों की समझदारी को परखने की कोशिश की गई है। वीबो पर एक व्यक्ति ने लिखा है, "मुद्दा ये है कि इस सवाल से छात्रों को सोचने का मौका दिया गया है।"
 
एक अन्य व्यक्ति का कहना था, "ये सवाल बच्चों को उनके विचार जाहिर करने के लिए कहता है। उन्हें क्रिएटिव होने का मौका देता है। ऐसे और सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए।"
 
चीन की शिक्षा व्यवस्था
शुनकिंग के शिक्षा विभाग ने इस बहस पर 26 जनवरी को एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि बच्चों की स्वतंत्र रूप से सोचने की काबिलियत और जागरूकता को परखने के मक़सद से ये सवाल पूछा गया था। 
 
चीन की शिक्षा व्यवस्था पारंपरिक रूप से नोट्स बनाने, उन्हें रट्टा लगाने पर जोर देती है। आलोचकों के मुताबिक़ इससे बच्चे क्रिएटिव नहीं हो पाते हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे सवाल बच्चों को लीक से हटकर सोचने की चुनौती देते हैं। 
 
और हर बहस में आख़िर में एक शख़्स ऐसा मिलता है जिसके पास हर सवाल का जवाब होता है।
 
वीबो पर एक व्यक्ति ने पोस्ट किया है, "जानवरों के औसत वजन के आधार पर 26 भेड़ों और 10 बकरियों का वजन 7700 किलो हुआ। चीन में 5000 किलो से ज़्यादा वजन का कार्गो जहाज़ चलाने का लाइसेंस लेने के लिए कम से कम पांच साल का अनुभव होना ज़रूरी है। चीन में 23 साल से कम उम्र के व्यक्ति को जहाज़ चलाने का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता, इसलिए उस जहाज़ के कैप्टन की उम्र कम से कम 28 साल ज़रूर होगी।"

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख