sundarkand

इन दो तेलों से बड़े हो रहे हैं लड़कों के स्तन

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (11:21 IST)
क्या लैवेंडर और चाय के पौधों के तेल के कारण युवकों के स्तन असामान्य रूप से बढ़ रहे हैं?
 
एक स्टडी में पाया गया है कि इन तेलों में आठ ऐसे केमिकल होते हैं जिनका हमारे हार्मोन्स में अहम दख़ल होता है। गाइनेकॉमस्टिया हार्मोन के कारण पुरुषों के स्तन बढ़ते हैं और यह एक अपवाद हार्मोन है। इनके तेलों के इस्तेमाल करने वालों और युवाओं के बढ़ते स्तन के बीच संबंध सामने आए हैं।
 
एक अमेरिकी स्टडी में पाया गया है कि इन तेलों में कुछ ऐसे केमिकल होते हैं जिससे ओइस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। हालांकि इन तेलों का प्रभाव हर इंसान में एक समान नहीं होता है।
 
पौधों से जुड़े तेल कई उत्पादों में पाए जाते हैं। साबुन, लोशन, शैम्पू और बाल संवारने वाले उत्पादों में इन तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही इनका इस्तेमाल सफ़ाई से जुड़े उत्पादों और दवाइयों में भी किया जाता है।
 
उत्तरी कैरलाइना में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्वाइरनमेंटल हेल्थ साइंस (एआईईएचएस) की शीर्ष शोधकर्ता टायलर रेम्ज़ी ने कहा है कि इन तेलों के इस्तेमाल में सतर्क रहना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, ''लोगों को लगता है कि ये ज़रूरी तेल सुरक्षित हैं जबकि इनमें कई तरह के केमिकल होते हैं। ज़ाहिर है हमें इन तेलों के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहना चाहिए।
 
इनमें कई ऐसे तत्व होते हैं जिनसे हार्मोन्स में असंतुलन पैदा होता है।'' हाल के सालों में पुरुषों के स्तन में असामान्य रूप से वृद्धि की शिकायत बढ़ी है। ऐसी शिकायतें भार में भी आ रही हैं।
 
ऐसी शिकायतों के बीच ही लोगों के खान-पान से जुड़ी आदतों और उत्पादों की पड़ताल में इन तेलों के प्रभाव की बात सामने आई है। कई मामलों में ऐसा देखा गया कि लोगों ने इन तेलों का इस्तेमाल बंद किया तो उन्हें बढ़ते स्तन को काबू में करने में मदद मिली।
 
इससे पहले हुई स्टडी में पाया गया था कि लैवेंडर और चाय के पौधे के तेल से पुरुषों के हार्मोन में परिवर्तन हो रहे हैं। इनका असर लड़कों के यौवन पर साफ़ पड़ता है। एक नई स्टडी के अनुसार तेलों में आठ मुख्य केमिकल पाए जाते हैं। स्टडी में पाया गया कि इन तेलों से टेस्टोस्टेरोन और ओइस्ट्रोजेन हार्मोन में परिवर्तन आता है।
 
शोध रिपोर्ट के अनुसार, ''लैवेंडर और चाय के पौधे के तेल में ऐसे केमिकल होते हैं जिसे लेकर लोगों को बेपरवाह रहने की ज़रूरत नहीं है। यहां तक कि 65 अन्य तरह के तेलों में भी ऐसे केमिकल हैं जिनसे सेहत से जुड़ी समस्या की आशंका रहती है।''
 
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के प्रोफ़ेसर इआन हफ़ेज का कहना है कि अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि इन तेलों में पाए जाने वाले केमिकल के ब्रेस्ट टिशू बढ़ता है। एंटी मेल हार्मोन से पुरुषों के शरीर में इस तरह के परिवर्तन होते हैं।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख