biodatamaker

ब्रिटिश मॉडल को 'सेक्स के लिए' खाड़ी देशों में बेचने की तैयारी थी

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2017 (11:20 IST)
इटली में जिस गिरोह ने 20 वर्षीय ब्रिटिश मॉडल को कथित रूप से अगवा किया था, उसने मॉडल को 'सेक्स के लिए' मध्य पूर्व के देशों को बेचने की योजना बनाई थी।
 
मॉडल क्लोइ येलिंग के वकील फ्रांसिस्को पेस्की ने बीबीसी को बताया कि अपहर्ताओं द्वारा छोड़े जाने से पहले जब उसे शॉपिंग के लिए ले जाया गया तब वो बेहद दबाव में थीं। येलिंग को कथित तौर पर ब्लैक डेथ नामक एक गिरोह ने अगवा किया था और पांच दिनों के बाद रिहा किया। येलिंग फोटो शूट के लिए इटली के मिलान शहर गई थीं।
 
इटली की पुलिस के मुताबिक येलिंग पर दो लोगों ने हमला किया था, उन्हें केटामाइन देकर बेहोश किया गया ताकि उन्हें ऑनलाइन बेचा जा सके। आरोप है कि मॉडल को 2 लाख 30 हज़ार पाउंड (लगभग 1.91 करोड़ रुपए) में ऑनलाइन बेचने की कोशिश की और मॉडलिंग एजेंसी से भी फिरौती मांगी गई।
 
जबरन शॉपिंग के लिए ले गए अपहर्ता
पेस्की ने कहा कि येलिंग को बताया गया कि उन्हें सेक्स के लिए किसी को मध्य पूर्व मे बेचा जाएगा। उन्होंने बताया, 'अपहर्ता येलिंग को मौत की धमकी देकर ज़बरन शॉपिंग के लिए भी ले गए। वहां उसे बताया गया कि उस पर चारों ओर से नज़र रखी जा रही है, और अगर उसने कोई भी हिमाक़त की तो उसे मार दिया जाएगा।"
पेस्की ने आगे बताया, "येलिंग ने सोचा कि अपहर्ताओं के साथ अच्छा बर्ताव किया जाए क्योंकि उन्होंने (अपहर्ताओं) उससे कहा था कि वो उसे कभी भी आज़ाद कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि इस भयावह अनुभव के दौरान येलिंग की जान पर लगातार ख़तरा बना रहा।
 
हथकड़ी बांध कमरे में किया बंद
मामले की जांच इटली, पोलैंड और ब्रिटिश पुलिस मिलकर कर रही है। इटली की पुलिस ने बताया कि उन्हें कार से तुरिन के उत्तर पश्चिम में स्थित बोर्जियल के एक मकान में ले जाया गया। जहां उन्हें हथकड़ी बांध कर छह दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। इटली के अधिकारियों ने बताया कि रिहा होने के बाद उन्हें मिलान स्थित वाणिज्य दूतावास ले जाया गया।
 
पोलैंड निवासी है आरोपी
इस मामले में पोलैंड निवासी लुकास हेर्बा को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपहरण के आरोपों में वेस्ट मिडलैंड्स के ओल्डबरी में रहने वाले पोलैंड निवासी लुकास हेर्बा को गिरफ़्तार किया है।

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

अगला लेख