dharma sangrah
✕

फ़ेसबुक पोस्ट पर बांग्लादेशी हिन्दू गांव में हमला

Updated: सोमवार, 13 नवंबर 2017 (11:44 IST)
बांग्लादेश में रंगपुर ज़िले के गंगाचारा में एक हिन्दू गांव में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि एक फ़ेसबुक पोस्ट के कारण इस हिन्दू गांव पर लोगों ने हमला कर दिया था। उस फ़ेसबुक पोस्ट को आपत्तिजनक बताया जा रहा है।
 
रंगपुर रेंज के डीआईजी ग़ुलाम फ़ारूक़ ने बीबीसी बांग्ला सेवा से कहा तितु रॉय के घर पर लोगों ने हमला किया था, जिन पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि जब लोगों ने हमला किया तो गंगाचारा के ठकुराती गांव में तितु रॉय नहीं थे। तितु रॉय की फ़ेसबुक पोस्ट को लेकर यहां लंबे समय से तनाव है।
 
इस फ़ेसबुक पोस्ट को लेकर हाल ही में इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी एक्ट के तहत मुक़दमा किया गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि रॉय को गिरफ़्तार किया जाएगा। डीआईजी ने कहा, 'जुम्मे की नमाज़ के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने गांव पर धावा बोल दिया। इन लोगों ने सड़क को भी बंद कर दिया था। हिन्दुओं के घर जलाने की कोशिश की गई तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी।'
 
डीआईजी का कहना है कि इसमें कुछ लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अब हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और तितु रॉय को गिरफ़्तार करने के लिए सुरक्षा बलों को नारायणगंज भेजा गया है।
 
हाल के वर्षों में फ़ेसबुक पोस्ट को लेकर अल्पसंख्यक गांवों पर हमले बढ़े हैं। 2012 में एक बौद्ध भिक्षु पर हमला किया गया था। उस बौद्ध भिक्षु को जला दिया गया था। पिछले साल भी एक हिन्दू गांव पर हमला किया गया था।
 
वहीं बांग्लादेश के अहम अख़बार ढाका ट्रिब्यून का कहना है कि इस मामले में 30 से ज़्यादा घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। ट्रिब्यून के मुताबिक़ लूटपाट के बाद घरों को जला दिया गया।
 
इस अख़बार का कहना है कि एक व्यक्ति के मारे जाने के बाद भीड़ हिंसक हो गई और हिन्दू घरों में तोड़फोड़ पर आमादा हो गई। ट्रिब्यून का कहना है कि इस मामले में 53 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख