Fri, 3 Jul 2026

Notifications

BBChindi

शादी हुई और दुल्हन ने दूल्हे पर तान दी बंदूक

Last Modified:?> Wednesday, 2 August 2017 (11:17 IST)
Widgets Magazine
अमेरिका के टेनेसी प्रांत में पुलिस ने एक महिला को गिरफ़्तार किया है जिसने शादी के कुछ ही देर बाद दूल्हे के सिर पर रिवाल्वर तान दी और ट्रिगर दबा दिया। 25 साल की केट एलिज़ाबेथ प्रिचार्ड को की ड्रेस में पुलिस ने मरफ्रेसबोरो के एक मोटेल से हिरासत में लिया। घटना 31 जुलाई की है।
 
एलिज़ाबेथ ने कथित तौर पर शादी के बाद अपने दूल्हे के सिर पर 9 मिमी की रख दी और ट्रिगर दबा दिया। गनीमत ये रही कि पिस्टल में गोलियां नहीं भरी हुई थी। बाद में एलिज़ाबेथ ने पिस्टल में गोलियां भरी और हवा में कई गोलियां चलाई। हवा में की गई फ़ायरिंग से वहाँ दहशत का माहौल बन गया और लोग भाग खड़े हुए।
 
पुलिस के वहाँ पहुँचने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में बयान दिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवविवाहित जोड़ा शराब पी रहा था और बाद में झगड़ने लगा। पुलिस सार्जेंट कायले इवांस ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पुलिस से सहयोग नहीं कर रहे थे।
 
इवांस ने स्थानीय मीडिया को बताया, "उसने (दुल्हन) अपनी शादी की ड्रेस से 9 मिमी पिस्टल निकाली और अपने नए पति के सिर पर रख दी और ट्रिगर खींच दिया।" पुलिस सार्जेंट ने बताया कि दुल्हन ने पिस्टल को मोटेल के बाथरूम में छिपाने की कोशिश की थी।
BBChindi
Read more on : शादी दूल्हा दुल्हन विवाह अमेरिका टेनेसी प्रान्त महिला पिस्टल बंदूक Groom Bridal Wedding America Women Pistol Gun Marriage Tennessee Province