sawan somwar

मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट के संस्थापक अल्ताफ़ हुसैन ब्रिटेन में गिरफ़्तार

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (19:06 IST)
पाकिस्तान की पार्टी मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ़ हुसैन को मंगलवार को ब्रिटेन में गिरफ़्तार कर लिया गया। स्कॉटलैंड यार्ड की एक छापेमारी में उन्हें गिरफ़्तार किया गया। उनकी गिरफ़्तारी की पुष्टि लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने की है।

अल्ताफ़ हुसैन की गिरफ़्तारी नफ़रत फैलाने वाले भाषण के मामले में की गई है, जिसमें उन्होंने लोगों को "क़ानून को अपने हाथों में लेने" की बात कही थी।
 
 
22 अगस्त 2016 को अल्ताफ़ पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। आरोप है कि इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने कराची में एक मीडिया कार्यलाय में तोड़फोड़ की और पाकिस्तान विरोध में नारे लगाए थे। उन्हें उत्तर पश्चिम लंदन में गिरफ़्तार किया गया है। लंदन की पुलिस इस मामले में पाकिस्तान पुलिस से संपर्क में थी।
 
 
कौन हैं अल्ताफ़ हुसैन
हुसैन लंदन में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। 1992 से ही वे लंदन से अपनी पार्टी का संचालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान लौटने पर उनकी जिंदगी को ख़तरा हो सकता है। उनका पाकिस्तान में ऐसा असर है कि लंदन में बैठे हुए कराची की बड़ी-बड़ी रैलियों को लाउडस्पीकर से जुड़े टेलीफ़ोन कॉन्फ्रेंस के ज़रिए संबोधित करते रहे हैं।
 
 
कभी-कभी तो ये संबोधन चार घंटे से भी लंबा होता था। एमक्यूएम में सबसे ज़्यादा संख्या मोहाजिरों की है। मोहाजिर उन उर्दू-भाषी मुसलमान को पुकारा जाता है, जो विभाजन के समय साल 1947 में भारत से पाकिस्तान आकर बस गए थे।
 
 
इंटरनेट पर उनके चाहने वाले उन्हें मध्यम वर्ग और दबे-कुचलों के अधिकारों के लिए सामंतवाद के ख़िलाफ़ लड़ने वाला एक निडर और अथक ऊर्जा से भरा योद्धा पुकारते हैं। तो ऑनलाइन आलोचकों का उन पर ये आरोप है कि वे एक ऐसा चरमपंथी संगठन चलाते हैं जो कराची में हाल के वर्षों में हुए अधिकतर हिंसा और अपराधों के लिए ज़िम्मेदार है।
 
 
लंदन में पिछले कई सालों से एमक्यूएम जांच सगंठनों के घेरे में है। कई कथित अपराधों सहित हवाला के आरोप में जून 2014 में भी उनकी गिरफ़्तारी की गई थी।
 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख