biodatamaker

क्या अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र मोदी, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिया जवाब

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2024 (14:32 IST)
  • भाजपा सांसद ने कहा- मोदी कलियुग में त्रेता युग लेकर आए हैं
  • बृजभूषण ने किया विपक्षी दलों के नेताओं को अयोध्या बुलाने का विरोध
  • कहा- विपक्ष ने कदम-कदम पर मंदिर बनने में रोड़े खड़े किए
Ayodhaya Ram Mandir news : उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विपक्ष‍ी नेताओं को आमंत्रित किए जाने का विरोध किया है। भाजपा सांसद ने इस बात से इनकार किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्‍या से चुनाव लड़ेंगे।
 
सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलों को सिरे के खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही पूरे देश में भाजपा चुनाव लड़ती है। उनका ही एजेंडा है, इसलिये उन्हें ऐसा नहीं लगता कि मोदी अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
 
बृजभूषण ने विपक्ष को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाए जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा कि जिस विपक्ष ने कदम-कदम पर मंदिर बनने में रोड़े खड़े किए। उसे अयोध्या में कतई नहीं बुलाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि ये (विपक्षी दल) वही लोग हैं जो पहले भाजपा पर निशाना साधते हुए कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कलियुग में त्रेता युग लेकर आये हैं। उन्होंने इन दोनों युगों के बीच का अंतर समाप्त कर दिया है। आज घर-घर राम आ रहे हैं। पूरे देश में केवल भगवान श्रीराम और राम मंदिर की चर्चा हो रही है। पिछले 500 वर्षों का सपना पूरा हो रहा है।
 
सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या से चुनाव लड़ने की अटकलों को सिरे के खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही पूरे देश में भाजपा चुनाव लड़ती है। उनका ही एजेंडा है, इसलिये उन्हें ऐसा नहीं लगता कि मोदी अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है।
Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख