Daily Horoscope
✕

विनय कटियार बोले, सोमनाथ मंदिर के लिए जो सरदार पटेल ने किया वही राम जन्मभूमि के लिए पीएम मोदी कर रहे हैं

Updated: रविवार, 2 अगस्त 2020 (14:42 IST)
अयोध्या। 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि निर्माण की शुभ घड़ी आ ही गई जिसका पूरे विश्व को बेसब्री से इंतजार था। इस शुभ मौके पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने वेबदुनिया से बात करते हुए कहा कि जैसे सोमनाथ मंदिर के लिए सरदार पटेल ने काम किया उसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के लिए कर रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि बिहार के कामेश्वर चौपाल ने शिलान्यास कराया था और प्रधानमंत्री मोदी शिलापूजन करने आ रहे हैं। मोदी जी का शिलापूजन करना बड़ा भारी काम होगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री नहीं थे तो वह रामजन्मभूमि का प्रचार व काम करते थे। आज जो भी कुछ हो रहा है इससे वो भी अपने को सौभग्यशाली समझेंगे। कटियार ने कहा कि हम लोग भी सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री यहां आकर शिलापूजन और भूमि पूजन करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने के बाद काशी व मथुरा के बारे में भी वह शीर्ष नेतृत्व से विचार करेंगे। श्रीकृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट बना है, वह भी अपना काम करेगा।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

बांग्लादेश की तर्ज पर 'सत्ता परिवर्तन' चाहते हैं विरोधी दल, दिल्ली के हालातों पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

अगला लेख