Daily Horoscope
✕

वाराणसी, लखनऊ, मथुरा समेत 6 जिलों से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए क्या होगा किराया

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (18:58 IST)
Ayodhya Helicopter : उप्र सरकार राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी। सरकार प्रदेश के छह जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है। प्रमुख सचिव (पर्यटन) मुकेश मेश्राम ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत इस महीने के अंत में लखनऊ से की जाएगी। हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश के छह जिलों से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा के लिए सेवा प्रदाता ऑपरेटर का चयन कर लिया गया है।
 
पर्यटन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस सुविधा को जल्द शुरू किया जाएगा।
 
प्रमुख सचिव पर्यटन मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों को हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे और इसी के तहत प्रदेश के छह जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है।
ALSO READ: केजरीवाल को नहीं मिला प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण, 22 जनवरी के बाद सपरिवार जाएंगे अयोध्या
बयान में कहा गया कि सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या नगरी और राम मंदिर के हवाई दर्शन भी कराएगी और इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है। इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को पहले से बुकिंग करानी होगी।
 
बयान के मुताबिक, रामभक्त सरयू तट स्थित पर्यटन गेस्ट हाउस के पास बने हैलीपेड से उड़ान भर सकेंगे। इसके तहत श्रद्धालुओं को राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट समेत प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की हवाई सैर भी करायी जाएगी।
 
बयान में बताया गया कि इस हवाई सफर का अधिकतम समय 15 मिनट होगा जबकि प्रति श्रद्धालु किराया 3,539 रुपये तय किया गया है। इस सुविधा के जरिये एक बार में पांच श्रद्धालु हवाई सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। एक बार के सफर के दौरान हेलीकॉप्टर में भार सीमा 400 किलोग्राम तय की गई है। एक श्रद्धालु अधिकतम पांच किलोग्राम सामान के साथ सफर कर सकेगा।
 
बयान के अनुसार, श्रद्धालु गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। यह दूरी 126 किलोमीटर की होगी जिसे 40 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 11,327 रुपये तय किया गया है।
 
बयान में कहा गया है कि पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत छह धार्मिक स्थलों से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जा रही है। आने वाले समय में मांग के अनुरूप सेवा का विस्तार किया जाएगा।
 
पर्यटन सचिव ने बताया कि श्रद्धालु वाराणसी के नमो घाट से हेलीकॉप्टर की सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह दूरी 160 किमी की होगी, जिसे 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि श्रद्धालु लखनऊ के रमाबाई से हेलीकॉप्टर की सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह दूरी 132 किमी की होगी, जिसे 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है।
ALSO READ: Ayodhya में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दूसरे दिन सरयू तट पर कलश पूजन
इसी तरह प्रयागराज में ‘पर्यटन गेस्ट हाउस’ के पास बने हैलीपैड से हेलीकॉप्टर की सेवा मिलेगी। यह दूरी 157 किलोमीटर है जिसे 50 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है।
 
बयान में कहा गया है कि मथुरा के बरसाना स्थित गोवर्धन परिक्रमा के पास बने हैलीपेड और आगरा में आगरा एक्सप्रेसवे के पास बने हैलीपेड से सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा जिनकी दूरी क्रमश: 456 किमी और 440 किमी होगी जिसे करीब 135 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 35,399 रुपये तय किया गया है।
ALSO READ: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात से अयोध्या जाएंगे 5 करोड़ दीए
प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा का तय किराया केवल एक तरफ की यात्रा के लिए है। श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दोबारा निर्धारित किराया देना होगा। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य से अयोध्या धाम के लिए रोजाना उड़ान भरेगा। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे 1.10 लाख लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अरुणाचल प्रदेश में 11,200 MW की परियोजना के खिलाफ हिंसा, NHPC ऑफिस और पुलिस स्टेशन में आगजनी, 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

मक्का-मदीना पर मिसाइल हमले के आरोप से मचा तनाव, हूतियों का इनकार, रियाद एयरपोर्ट आज से खुलेगा

अगला लेख