shradh paksha
✕

अयोध्या फैसला : तुषार गांधी ने प्रतिक्रिया में कहा, तो गोडसे हत्यारे लेकिन देशभक्त होंगे

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (14:08 IST)
मुंबई। अयोध्या में जमीन के मालिकाना हक से संबंधित मुकदमे पर उच्चतम न्यायालय के शनिवार को सुनाए गए फैसले पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर महात्मा गांधी की मौत के मामले में उच्चतम न्यायालय में आज फिर से सुनवाई होती है तो फैसला यही होगा कि 'नाथूराम गोडसे एक हत्यारे लेकिन देशभक्त थे।'
ALSO READ: Ayodhya Verdict live : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ, रामलला को मिली विवादित जमीन
अयोध्या में जमीन के मालिकाना हक के मुकदमे पर उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण को लेकर आगे की राहें खोल दी हैं। तुषार गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि अगर गांधी की हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय आज फिर से सुनवाई करे तो फैसला यही होगा कि 'नाथूराम गोडसे एक हत्यारे थे लेकिन वे देशभक्त भी थे।'
 
उन्होंने एक और ट्वीट किया कि हर किसी को खुश करना न्याय नहीं होता है, हर किसी को खुश करना राजनीति होती है। तुषार ने ट्वीट किया कि जब अयोध्या का फैसला सुना दिया गया है तो क्या हम उन वास्तविक मुद्दों की ओर लौट सकते हैं जिनसे हमारा देश त्रस्त है?
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले अयोध्यावासी
उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने शनिवार को सर्वसम्मति से अपने फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की राहें खोल दीं और उत्तरप्रदेश की धार्मिक नगरी में एक प्रमुख जगह पर नई मस्जिद के निर्माण के लिए इसके एवज में 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटित करने का केंद्र को निर्देश दिया।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख