dharma sangrah

मिट्टी के दीपों ने अयोध्या को बनाया 'दिव्य', रंगबिरंगी रोशनी से नहाई सरयू

Updated: बुधवार, 5 अगस्त 2020 (02:07 IST)
अयोध्या। अयोध्या नगरी मंगलवार सूर्यास्त होते ही जगमग रोशनी से नहा उठी और राम मंदिर के भूमि पूजन से एक दिन पहले संध्याकाल जीवंत हो उठा। हर खासो-आम ने उल्लास के इस महोत्सव को 'माटी के दीए' प्रज्ज्‍वलित कर दिव्य बना दिया। सरयू नदी का पुल भी रंगबिरंगी रोशनी से नहाया हुआ था। रोशनी से नहाई सरयू मनोरम लग रही थी।

संध्या आरती का समय होते ही प्रभु श्रीराम के भजन बजने लगे। हर ओर 'श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, श्री राम जय राम जय जय राम' की गूंज थी। इस बीच हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का भी पाठ चल रहा था। हर गली, हर भवन, हर कोना, हर दिशा तरंगित हो उठी।

नया घाट और राम की पैड़ी से हनुमानगढ़ी तक मार्ग के दोनों ओर माटी के दीप प्रज्ज्‍वलित किए गए। रोशनी से नहाई अयोध्या में हर ओर प्रसन्नता का वातावरण था। बच्चे इस क्षण को सेल्फी के जरिए यादगार बनाने में मगन थे।

इस दौरान पुलिस ने तुलसी उद्यान के निकट पैदल गश्त की। स्थिति पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई थी। अपनी मित्रमंडली के साथ दीप जलाने आए छोटी देवकाली निवासी रजत सिंह ने कहा कि यह उनके लिए विलक्षण क्षण है और इस पल को वे अपने जीवन में हमेशा संजोकर रखेंगे। कारसेवकपुरम हो या नया घाट या हनुमानगढ़ी के आसपास का क्षेत्र- हर कोना रोशनी से नहाया हुआ था।

संध्या आरती में भजन का श्रवण, घंटा घड़ियाल, नगाड़ों की टंकार और शंखनाद वातावरण को अद्भुत बना रहा था। कुछ मंदिरों में किन्नर भी एकत्र हुए और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। दिन में बंद रही कई दुकानें शाम को खुल गईं और दुकानदारों ने दुकानों के आगे दीप जलाए।
इस बीच बच्चों और युवाओं ने नया घाट सहित अयोध्या की कई सड़कों पर रंगोली सजाई। सरयू नदी का पुल भी रंगबिरंगी रोशनी से नहाया हुआ था। रोशनी से नहाई सरयू मनोरम लग रही थी।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख