dharma sangrah
✕

रामायण पर जारी 11 डाक टिकट, सीता स्वयंवर से लेकर रावण वध तक की पूरी कहानी

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (00:21 IST)
मेरठ। आजकल संपूर्ण भारत में राम नाम की धूम है। पूरब से लेकर पश्चिम तक और पश्चिम से लेकर पूरब तक राम धुन ही सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में अब डाक विभाग भी राममय हो गया है। डाक विभाग ने आम लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की है। उसने रामायण प्रसंग से जुड़े हुए 11 डाक टिकट जारी किए हैं। इन डाक टिकटों में रामायण से जुड़े विभिन्न अध्याय जैसे सीता स्वयंवर, रावण वध और राम दरबार का जिक्र डाक टिकट के माध्यम से किया गया है। मेरठ डाक विभाग के अधिकारी इन डाक टिकटों को लेकर खासा उत्साहित हैं। 
 
डाक विभाग की तरफ से अब तक भारत के शहीदों, ऐतिहासिक स्थलों, राजनेताओं, पयर्टन और पशु-पक्षियों पर डाक टिकट जारी किए गए हैं। मेरठ डाक विभाग के सीनियर पोस्ट मास्टर जेएल शर्मा ने बताया कि धार्मिक पौराणिक कथाओं के आधारित पर रामायण का डाक टिकट पहली बार प्रकाशित हुआ है।  इनमें रामायण के 11 अध्यायों का चित्र के माध्यम से संजीव चित्रण किया गया है। 
 
इन टिकटों पर राम-सीता स्वयंवर, राम वनवास, केवट संवाद, भरत मिलाप, सबरी के झूठे बेर खाना, सीता खोज में जटायु से भेंट, लंका जाने के लिए समुद्र पर पुल निर्माण, अशोक वाटिका में हनुमान का सीता को संदेश पहुंचाना, हनुमान का संजीवनी बूटी का लाना, रावण वध व राम का राज्याभिषेक के प्रसंग अंकित है। 
रामायण थीम पर आधारित डाक टिकटों की कीमत 5 से लेकर 15 रुपए तक है और 11 डाक टिकटों का यह समूह है। दस टिकट 5 रुपए के हैं और राम दरबार टिकट 15 रुपए का है, आप इस पूरी श्रृंखला को 65 रुपए में खरीद सकते हैं। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी डिपार्टमेंट में रामायण प्रसंग से जुड़े डाक टिकट अभी और जारी होने है। प्रधानमंत्री ने भी कल अयोध्या में राम मंदिर मॉडल का डाक टिकट जारी किया है। विभाग के अधिकारी इसे लेकर गर्व महसूस करते हैं। 
अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के बाद देश में राम नाम की महिमा चारों तरफ दिखाई पड़ रही है। डाक विभाग में रामायण प्रसंग आधारित टिकटों को खरीदने के लिए जनता में भी जोश है। राम भक्त इन डाक टिकटों को ले जाकर अपने घर में सजा रहे हैं, वहीं डाक विभाग चाहता है कि रामायण प्रसंग से जुड़े इन डाक टिकट को लोग खरीदकर गिफ्ट करें।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख