dharma sangrah

PM मोदी ने कहा, रामनगरी अयोध्या को पूरी दुनिया से जोड़ेंगे

अयोध्या हवाई अड्‍डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी

Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (20:57 IST)
Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से अयोध्या हवाई अड्डे का नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर कहा कि उनकी सरकार इस पावन नगरी को दुनियाभर से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है।
 
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या को दुनियाभर से जोड़ने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में यहां के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के साथ ही इसका नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि यह कदम महर्षि वाल्मीकि जी को देशभर के हमारे परिवारजनों की ओर से एक आदरपूर्ण श्रद्धांजलि है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम’ करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।
 
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का भी निर्णय लिया गया। मोदी ने 30 दिसंबर को हवाई अड्डा का उद्घाटन किया था।
अब सांस्कृतिक भाव भी जुड़ा : मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा गया कि हवाई अड्डे का महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम' नाम महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। इस नाम से हवाई अड्डे की पहचान में एक सांस्कृतिक भाव भी जुड़ गया है।
 
अयोध्या की आर्थिक क्षमता और वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसके महत्व को समझने, विदेशी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए इसके दरवाजे खोलने के लिए अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना बहुत महत्‍वपूर्ण है। अयोध्या, अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के साथ रणनीतिक रूप से एक प्रमुख आर्थिक केंद्र और तीर्थस्थल बनने की स्थिति में है। हवाई अड्डे की अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की क्षमता शहर की ऐतिहासिक ख्याति के अनुरूप है।
 
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के फैसले से क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। विदेशी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आगमन से वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में अयोध्या का महत्व भी बढ़ेगा। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उत्पीड़न मामले में आत्मसमर्पण से छूट की याचिका खारिज

अगला लेख