Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधित लेख पर नेशनल हेराल्ड ने मांगी माफी

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2019 (07:25 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर छपे लेख पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना के बाद ‘नेशनल हेराल्ड’ ने लेख वापस लेते हुए माफी मांगी है।
 
ALSO READ: अयोध्या फैसला : एक गिरफ्तारी जिससे भाजपा को हुआ बड़ा फायदा
 
अखबार ने रविवार को ट्वीट कर माफी मांगी और कहा कि लेख से यदि किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाएं आहत हुई है तो उसके लिए हम माफी मांगते हैं। लेख में लेखक ने निजी विचार व्यक्त किए हैं और हमारा उन विचारों से कोई संबंध नहीं है।
भाजपा ने नेशनल हेराल्ड में आए इस लेख को निंदनीय और निराशाजनक बताया है और कहा है कि इसमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट के बीच समानता की बात कही गई है।
 
ALSO READ: Ayodhya Verdict के बाद NSA अजीत डोभाल के घर धर्मगुरुओं की मीटिंग
 
लेख का शीर्षक है ‘अयोध्या फैसले से हमें पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की याद क्यों आती है।’ भाजपा ने पूछा कि क्या इस लेख के जरिये कांग्रेस कहना चाहती है कि न्यायालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के अनुकूल फैसला दिया है। भाजपा ने कहा कि भारत की न्यायिक प्रणाली जैसा पारदर्शी और लोकतांत्रिक न्याय तंत्र दुनिया में कहीं नहीं है।
 
इस बीच राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नेशनल हेराल्ड के संपादकीय मंडल ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ कांग्रेस की सरकार के गठबंधन की संभावनाओं को देखते हुए यह लेख वापस लिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस वहां शिवसेना के साथ समझौता कर सकती है।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख