dharma sangrah
✕

अयोध्या में 4 दिन में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

एक श्रद्धालु ने कहा- ऐसा लग रहा था मानो प्रभु हमें ही निहार रहे हों

Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2024 (15:36 IST)
10 lakh devotees visited in Ayodhya in 4 days: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 से 26 जनवरी तक यानी 4 दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भोर मे 3 बजे से ही दर्शनार्थियों की कतारें लग गई थीं और पहले ही दिन रात्रि तक रिकॉर्ड 5 लाख लोगों ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। 
 
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से लगातार भारी संख्या में रामभक्त अपने रामलला के दर्शन कर रहे हैं। सभी की यही इच्छा है कि प्रभु रामलला की एक झलक मिल जाए। श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के रामलला के दर्शन हो रहे हैं साथ ही सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है। 
 
मानो प्रभु हमें ही निहार रहे हैं : आपको बता दें कि रामलला का दर्शन कर लौटने वाले दर्शनर्थियों का यही कहना है कि ऐसा लग रहा था मानो प्रभु हमें ही निहार रहे हैं। हमसे कुछ कहना चाहते हैं। बड़ा ही दिव्य स्वरूप है हमारे राम लला का।
इस बीच, 23 जनवरी से 26 जनवरी तक 10 लाख से अधिक राम भक्तों ने दर्शन कर लिए। 23 जनवरी के बाद 24 जनवरी व 26 जनवरी को छुट्‍टी के चलते श्रद्धालुओं की संख्‍या काफी ज्यादा थी। 26 जनवरी को ही 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। 26 जनवरी को छुट्‍टी के चलते बाहरी श्रद्धालुओं के साथ ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्‍या में रामलला के दर्शन पहुंचे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख