sawan somwar

Ram Mandir Pran Pratistha : अमेरिका से अयोध्‍या पहुंचे कई मेहमान, बोले, इसी दिन का था इंतजार

Updated: सोमवार, 22 जनवरी 2024 (08:42 IST)
अयोध्‍या। अयोध्‍या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर न सिर्फ भारत में पूरी दुनिया में राम नाम की धूम मची है। देश दुनिया से लोग अयोध्‍या पहुंच रहे हैं। विश्‍व हिंदू परिषद के निमंत्रण पर 28 विदेशी मेहमान अमेरिका से भारत आए हैं। यह सभी लोग अमेरिका के अलग-अलग शहरों से अयोध्‍या पहुंचे हैं और अयोध्‍या में होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल होंगे।

अमेरिका में भारतीय समुदाय के बारे में बताते हुए एक महिला ने कहा कि वहां पर सभी लोग बेहद खुश हैं। त्‍योहार की तरह इस मौके को मनाया जा रहा है। एक अन्‍य शख्‍स ने कहा कि यह हमारा सौभाग्‍य है कि हम सभी लोगों का प्रतिनिधित्‍व करने के लिए यहां पर आए हैं।

इसके साथ ही अमेरिका से आई एक महिला ने कहा कि अयोध्‍या आज जो स्‍वरूप लेकर खड़ा है, उसका हम आज वर्णन नहीं कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि जहां भगवान राम का जन्‍म हुआ, जहां पर उन्‍होंने राज्‍य किया, उस जगह पर जाने का हमें जो सौभाग्‍य मिला है वो दिखा रहा है कि रामराज्‍य आ गया है. वही मैसेज दुनिया में फैलेगा और दुनिया के रामभक्‍त यहां पर आएंगे।

सरकार को उम्‍मीद है कि 22 जनवरी के बाद बड़ी संख्‍या में लाखों लोग हर दिन अयोध्‍या आएंगे। इसे लेकर अमेरिका से आए लोगों ने कहा कि हमें लगता है कि अनुमान से बहुत ज्‍यादा लोग यहां पर पर आएंगे। उन्‍होंने कहा कि यहां पर सभी लोग श्रद्धा से आना चाहते हैं और दर्शन करना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि जो भी सनातन में आस्‍था रखता है, वो यहां पर जरूर आएगा।
Edited By Navin Rangiyal

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख