dipawali
✕

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को मिला भूमि पूजन का न्योता

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2020 (20:22 IST)
अयोध्या। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में मुख्य मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह का न्योता मिलने से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जो होना था वह हो चुका है और अब हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए। 
 
अंसारी ने कहा कि अयोध्या में गंगा-जमुना की तहजीब है, जो हमेशा बनी रहती है। हम हमेशा साधु- संतों व मंदिरों के बीच ही रहे हैं। हमारा धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण हो रहा है और माननीय प्रधानमंत्री भूमि पूजन करने आ रहे हैं। हमें भी न्योता मिला है। हम प्रधानमंत्री को रामायण व रामनामी दुपट्टा भेंट करेंगे। साथ ही उनसे मिलने का अगर मौका मिला तो अयोध्या के विकास व रोजगार के बारे में जरूर बात करेंगे।
ALSO READ: अयोध्या भूमि पूजन, श्रीराम मंदिर की नींव में क्या-क्या स्थापित करेंगे नरेन्द्र मोदी...
नहीं चाहिए मस्जिद : अंसारी ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या के धन्नीपुर गांव में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मिली जमीन पर मस्जिद बनाए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि वहां पहले से ही 22 मस्जिदें हैं। वहां मस्जिद की जरूरत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि अंसारी के पिता हाशिम अंसारी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के सबसे पुराने पक्षकार थे। 2016 में हाशिम के निधन के बाद इकबाल पक्षकार बने। 
 
इस्माइल अंसारी भी खुश हैं : दूसरी ओर, इंडियन मुस्लिम समाज के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष 85 वर्षीय इस्माइल अंसारी ने भी पीएम मोदी को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए बधाई दी साथ ही उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि मैं जीवन के अंतिम पड़ाव का सफर कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी है और यह सुनहरा मौका आया है कि प्रधानमंत्री भूमि पूजन करने आ रहे हैं।
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

अगला लेख