Hanuman Chalisa

'रामभक्तों' को प्रदूषणमुक्त सफर का आनंद देने के लिए चलाई गईं इलेक्ट्रिक कारें

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले इलेक्ट्रिक कारों का तोहफा

अवनीश कुमार
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (14:31 IST)
Electric cars will run in Ayodhya :  अयोध्या (Ayodhya) में भगवान रामलला (Ramlala) के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran-Pratishtha Mahotsav) के पहले 'रामभक्तों' के लिए इलेक्ट्रिक कारों (electric cars) का संचालन शुरू कर दिया गया है जिसके चलते रामभक्तों को प्रदूषणमुक्त सफर का आनंद मिलेगा। ये इलेक्ट्रिक कारें रेलवे स्टेशन (railway stations) व बस अड्डों पर भी उपलब्ध रहेंगी। दरअसल, योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद अयोध्या को जीरो कार्बन एमिशनयुक्त ई-व्हीकल (e-vehicle) परिवहन सुविधा से लैस किया जा रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जिला प्रशासन काम कर रहा है।

ALSO READ: अयोध्या में राममंदिर के बाद अब मध्यप्रदेश में बनेंगे रामतीर्थ, तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होंगे ये स्थान!
 
10 किलोमीटर के देने होंगे 250 रुपए : अयोध्या में रामभक्तों के लिए इलेक्ट्रिक कार का किराया भी सामने आ गया है। इलेक्ट्रिक कार में 10 किलोमीटर तक सवारी करने 250 रुपए देंने पड़ेंगे। 20 किलोमीटर चलने पर 400 रुपए चार्ज किए जाएंगे। अगर आप इलेक्ट्रिक कार को 6 घंटे के लिए बुक करते हैं तो 1500 रुपए और 8 घंटे या 80 किलो चलती है तो 2,000 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
 
सड़क पर उतर गईं 12 इलेक्ट्रिक कारें : भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले 12 इलेक्ट्रिक कारों को अयोध्या की सड़कों पर उतार दिया गया है। सभी इलेक्ट्रिक कारों को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्क किया गया है। वही से उनका संचालन शुरू किया गया।

ALSO READ: अयोध्या में घूमने की जगहें : राम मंदिर के अलावा इन 10 स्थलों के करें दर्शन
बढ़ेगी इलेक्ट्रिक कारों की संख्या : माना जा रहा है कि रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा से पहले इलेक्ट्रिक कारों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। इसके पीछे की वजह बाहर से आने वाली रामभक्तों को भी माना जा रहा है। जिले व बाहर से आने वाले रामभक्तों की सुविधा का विशेष ख्याल रख रहे हैं और उसी प्रकार से तैयारी भी कर रहे हैं। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अगला लेख