Hanuman Chalisa

Ayodhya में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, यादगार बनाने में जुटे दिल्ली के मंदिर

दिल्ली में भी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (16:45 IST)
  • मोदी की 'दीपावली' की भांति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मनाने की अपील
  • अयोध्या में सामुदायिक रसोई घर का आयोजन
  • दिल्ली में भी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होगी
Consecration ceremony of Ram temple in Ayodhya : अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram temple) में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर न केवल वहां, बल्कि दिल्ली में भी हर्षोल्लास चरम पर है। राष्ट्रीय राजधानी (national capital) के मंदिर भी इस ऐतिहासिक (historical) पल को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस दिन को 'दीपावली' की भांति मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये 'श्रीराम ज्योति' जलाने की अपील की है। दिल्ली में मंदिरों को इस विशेष अवसर पर प्रकाश, सजावट, दीयों और फूलों से सजाया जाएगा। झंडेवालान मंदिर के न्यासी रवीन्द्र गोयल ने कहा कि यह मंदिर इस दिन दिवाली मनाएगा और सभी अनुष्ठान किए जाएंगे।

ALSO READ: 'मैं अटल हूं' का गाना 'राम धुन' रिलीज, सुनकर डूब जाएंगे श्रीराम की भक्ति में
 
गोयल ने कहा कि झंडेवालान मंदिर 15 जनवरी के मकर संक्राति के दिन से अगले डेढ़ महीने तक अयोध्या में सामुदायिक रसोई घर का आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि उस दिन सजावट, दीपमाला, दिनभर भक्ति संगीत और पूजा-अर्चना की जाएगी। दाती महाराज ने कहा कि असोला में श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर परिसर के अंदर मंदिर का निर्माण चल रहा है।
 
दिल्ली में भी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होगी : उन्होंने कहा कि जिस दिन अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा, उसी दिन इस मंदिर में भी प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 17 जनवरी से असोला के नए मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम शुरू होंगे जिनका समापन अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को होगा।

ALSO READ: कांग्रेस विधायक इकबाल बोले, भगवान राम हमारे और मैं उनका भक्त
 
2019 में श्रीराम मंदिर के निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था : उच्चतम न्यायालय ने 2019 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह के लिए इस धर्मनगरी को विशेष तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है।
 
यहां लोधी रोड पर स्थित श्रीराम मंदिर के मंदिर प्रबंधन के प्रवक्ता अजीत झा ने कहा कि उनके मंदिर में प्रतिमाओं को फूलों से सजाया जाएगा तथा सुबह और शाम को प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर के द्वारों को दक्षिण की परंपरा के अनुसार केले के पेड़ से सजाया जाएगा।
 
पंडित लोकेश ने बताया कि कालका मंदिर में दिवाली मनाई जाएगी तथा पूजनोत्सव की रीतियों और मंदिर की सजावट पर विशेष बल दिया जाएगा। कालकाजी मंदिर समिति इस समारोह के सिलसिले में 12 जनवरी को एक बैठक करेगा तथा 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए सजावट का काम तीव्र गति से जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

अगला लेख