sundarkand
✕

काशी से प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए मुख्य आचार्य अयोध्या रवाना

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (14:42 IST)
विश्वविख्यात काशी नगरी से रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित राम जन्मभूमि अयोध्या कूच कर गए है।

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के रहने वाले आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में रामलला प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। इस अनुष्ठान के अंतर्गत वाराणसी से 125 विद्वान शामिल हो रहे है।

22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय मुख्य यजमान की भूमिका में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। लेकिन कई दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री मोदी नहीं शामिल हो सकते हैं, इसलिए शेष दिनों का जिम्मा पुरोहित लक्ष्मीकांत दीक्षित के ऊपर है।

काशी नगरी से अयोध्या रवाना होते समय अर्चक लक्ष्मीकांत का राम अनुयायियों द्वारा माल्यार्पण, ढोल-मंजीरों भजनों के साथ शंखनाद करते हुए उनका स्वागत किया गया। अर्चक लक्ष्मी कांत ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि किस तरह से प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। किस तरह से वेद मंत्रोच्चारण के साथ 22 जनवरी की सुबह रामलला को जगाया जायेगा। आचार्य लक्ष्मीकांत बुधवार शाम को धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होंगे और 22 जनवरी को वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा कराएंगे।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख