dharma sangrah

अयोध्या पर फैसले से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CJI को Z+ सुरक्षा

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (07:35 IST)
नई दिल्ली। अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10:30 बजे अपना फैसला सुनाएगा। फैसले से पहले कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।
 
सुप्रीम कोर्ट परिसर में सुरक्षा बंदोबस्त से जुड़े सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि संविधान पीठ के अन्य न्यायाधीशों के लिए भी पहले से मौजूद सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गए हैं। इन न्यायाधीशों के आधिकारिक आवास पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ALSO READ: अयोध्या विवाद पर देश की सर्वोच्च अदालत आज सुबह 10.30 बजे सुनाएगी फैसला
सुप्रीम कोर्ट परिसर में जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं इसके आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। शीर्ष अदालत की तरफ जाने वाली सभी सड़कों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
 
गौरतलब है कि शीर्ष अदालत के प्रवेश द्वार से लेकर अदालत कक्षों एवं इनर मोस्ट जोन तक सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के हवाले है।
 
जेड प्लस सुरक्षा देश का सबसे सख्त सुरक्षा कवर माना जाता है, जिसके लिए 55 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें 10 से अधिक नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो शामिल होते हैं।

ALSO READ: अयोध्या के फैसले से पहले CM योगी ने ली हाईलेवल मीटिंग, सुरक्षाबलों की 150 कंपनियां तैनात
इससे पहले पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। उन्हें अगस्त 2015 में जेड प्लस सुरक्षा उस वक्त मुहैया कराई गई थी जब 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा पर अमल रोकने के लिए की गई कानूनी कवायद पर उन्होंने पूर्ण विराम लगा दिया था। उसके बाद उनके राजधानी स्थित सरकारी आवास पर जान से मारने की धमकी भरा पत्र बरामद हुआ था। उसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई थी।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख