sawan somwar

VHP नहीं उठाएगी मथुरा-काशी का मामला, राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही करेगी धर्मजागरण

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (17:08 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के फैसले को सत्य एवं न्याय का शंखनाद बताते हुए आज संकेत दिया कि वह मथुरा एवं काशी का मामला नहीं उठाएगी तथा भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही धर्मजागरण के काम में जुटेगी।
 
ALSO READ: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, फैसले को हार-जीत की नजर से न देखें
 
VHP के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विहिप का काम राममंदिर का निर्माण करना नहीं है।
 
ALSO READ: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, फैसले को हार-जीत की नजर से न देखें
यह काम श्रीरामजन्मभूमि न्यास करेगा जिसे अदालत ने विवादित 2.77 एकड़ भूमि सौंप दी है। विहिप मानती है कि फैसले के बाद राममंदिर बनाने की शुरुआत हुई है। विहिप अब इसी के साथ देश में धर्मजागरण करेगी।
 
यह पूछे जाने पर कि अयोध्या के मामले का समाधान होने के बाद क्या विहिप मथुरा एवं काशी का मामला उठाएगी, डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि वह देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारा पूरा ध्यान भव्य राम मंदिर के निर्माण तथा सांस्कृतिक जागरण पर केन्द्रित रहेगा। कोई और मुद्दा उठाने की अभी उन्हें फुरसत नहीं है।
 
ALSO READ: सुन्नी वक्फ बोर्ड का न्यायालय के निर्णय को चुनौती नहीं देने का फैसला
 
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुस्लिम समाज को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन दिए जाने को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह विषय सरकार से संबंधित है। ज़मीन सरकार को देना है, विहिप को नहीं। सुन्नी वक्फ़ बोर्ड ज़मीन लेता है या नहीं, यह उन पर निर्भर करता है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

US-Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामान पर ठोका 50% टैरिफ, कनाडा ने भी किया टैरिफ वार

अगला लेख