Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या से साधु-संतों ने भरी हुंकार, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए मथुरा रवाना हुई 'रजत शिला'

Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2026 (19:31 IST)
​Sri Krishna Janmabhoomi Movement: अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और मंदिर निर्माण के आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। साधु-संतों और श्रद्धालुओं की मंडली ने अयोध्या से मथुरा तक धार्मिक चेतना जगाने का संकल्प लिया है।
 
​रजत शिला का पवित्र पूजन : हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी की अगुवाई में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पूर्णिमा पर मां सरयू में डुबकी लगाई और तट पर शिला का पूजन किया।
 
​रामलला और हनुमान जी की आज्ञा : सरयू महाआरती के बाद शिला को हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के समक्ष अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया और फिर श्रीराम जन्मभूमि की चौखट तक ले जाकर दर्शन कराए गए।
 
​महंत नृत्यगोपाल दास का आशीर्वाद : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने मणिरामदास छावनी में रजत शिला का स्पर्श और पूजन कर सफलता का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास और जानकी दास समेत संतों ने पुष्प वर्षा की।
 
​एक लाख गांवों में जाएगा अभियान : ब्रज धर्माचार्य परिषद के महामंत्री पं. राजेश पाठक के नेतृत्व में यह रजत शिला देश के प्रमुख मंदिरों और 1 लाख से अधिक गांवों में पूजन हेतु ले जाई जाएगी।
 
​1 सितंबर को वृंदावन में अनुष्ठान : अयोध्या से रवाना हुई यह शिला 1 सितंबर को ब्रजभूमि पहुंचेगी, जहां वृंदावन में विशेष वैदिक पूजन के साथ आगे के अभियान की शुरुआत होगी।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

तोते के लिए मालकिन ने छोड़ी नौकरी, अब ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम; हैरान कर देगी ये कहानी

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण धमाके, दिल्ली में चावड़ी बाजार की निर्माणाधीन इमारत ढही

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

'पीएम मोदी से नफरत छोड़ें, विदेश यात्राएं बंद करें'; किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिए 7 सुझाव

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

अगला लेख