ramcharitmanas

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में होटल को मात दे रही टेंट सिटी

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (08:55 IST)
Ayodhya Ram Mandir news : देश व उत्तर प्रदेश वासियों का अयोध्या में भव्य प्रभु श्री राम के मंदिर का वर्षों पुराना सपना 22 जनवरी 2024 को पूरा होने जा रहा है। जहां एक और सरकार इस उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। तो वही अपने भगवान राम के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता अभी से लगने लगा है।
 
श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की ठहरने में अव्यवस्था ना हो इसको लेकर सरकार व जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसके चलते रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।
 
टेंट सिटी में व्यवस्थाएं ऐसी की गई है जो बड़े-बड़े होटलों को भी मात दे रही हैं। टेंट सिटी के अंदर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान रखा गया है।
 
इन जगहों पर हैं टेंट सिटी : दूर दराज से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने माझा गुप्तारघाट में 20 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की गई है। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की जा रही है। इस तरह ब्रह्मकुंड के पास बनी टेंट सिटी में 35 टेंट लग रहे हैं। रामकथा पार्क में भी 30 टेंट की सिटी बनाई गई है।
 
ट्रस्ट ने बाग बिजेसी में 25 एकड़ भूमि में टेंट सिटी बनाई है। कारसेवकपुरम व मणिराम दास की छावनी में भी श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
 
खाने के खास इंतजाम : श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें खाने-पीने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े जिसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई है और हेरिटेज काटेज स्टे का आभास देने वाली इन टेंट सिटी में यूं तो देश-दुनिया के तमाम जायकों का स्वाद श्रद्धालुओं को मिलेगा। इसमें सबसे विशिष्ट अवधी व बनारसी जायके होंगे।
 
ब्रह्मकुंड व रामकथा पार्क में स्थापित टेंट सिटी में एडीए ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप भी की है। ब्रह्मकुंड की टेंट सिटी में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को मिलेट्स के बने पकवान जैसे मक्के की रोटी-सरसों के साग समेत मौसमी साग- सब्जियों से निर्मित व्यंजन मिल सकेंगे। इसके अलावा बाजरे की रोटी, मटर का निमोना, बाटी चोखा और मूंग खिचड़ी समेत कई प्रकार के पकवान भी परोसे जाएंगे। डिटाक्स वाटर को भी सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्सनलाइज्ड कुजीन प्रेफरेंसेस को भी तरजीह दी जाएगी। 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख