ramcharitmanas
✕

‘फक्‍कड़ बाबा’ ने जब अयोध्‍या राम मंदिर के लिए दिया ‘1 करोड़’ दान तो सब रह गए हैरान!

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (12:24 IST)
अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के देशभर से लोग दान दे रहे हैं। अपनी स्‍वेच्‍छा से जितना हो सके दानदाता मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में एक गुफा में रहने वाले बाबा ने जब मंदिर निर्माण के लिए एक करोड रुपए दान में देने के लिए चेक के साथ बैंक पहुंचे तो यह देखकर हर कोई हैरान था।

मीडि‍या में जब यह खबर आई तो बाबा देखते ही देखते छा गए। दरअसल, ऋषिकेश के 83 साल के संत स्‍वामी शंकर दास ने जब अयोध्‍या में बनने वाले राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये दान किए तो सभी दंग रह गए। बाबा पिछले 60 सालों से गुफा में रह रहे हैं। स्‍वामी शंकर दास ने बताया कि उनके गुरु टाट वाले बाबा की गुफा में मिलने वाले श्रद्धालुओं के अनुदान से उन्‍होंने यह रकम जुटाई है!

मीडि‍या में आई रिपोर्ट के मुताबि‍क ऋषिकेश के स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच के कर्मचारी उस समय हैरान रह गए जब शंकर दास एक करोड़ का चेक लेकर पहुंचे। हालांकि जब उन्‍होंने उनका अकाउंट की जांच की तो इस बात की पुष्टि हो गई कि उनका चेक सही है।

स्‍वामी शंकर दास ने मीडि‍या को बताया कि वह गुप्‍त दान करना चाहते थे, लेकिन दान की राशि जाहिर करने पर यह सोच कर सहमत हुए कि इससे मंदिर निर्माण के लिए औरों को प्रेरणा मिलेगी। स्‍वामी शंकर दास को स्‍थानीय लोग फक्‍कड़ बाबा कहते हैं, इन्‍हीं के दान-दक्षिणा से उनका जीवन चलता है।

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख