Hanuman Chalisa

अयोध्या राम मंदिर परिसर में बनेगी नक्षत्र वाटिका, जानिए 27 नक्षत्रों के पेड़-पौधों के बारे में...

संदीप श्रीवास्तव
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (15:59 IST)
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। मंदिर परिसर में नक्षत्र वाटिका भी बनाई जाएगी। इस वाटिका में 27 नक्षत्रों से जुड़े 27 पेड़ लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। 70 एकड़ भूमि में हरियाली का खास ध्यान रखा जाएगा।
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि तेज गति से मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। 
 
लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियरों ने राम मंदिर निर्माण का कार्य अपने हाथों में ले लिया है। राय ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी एक-एक पौधा लगाकर नक्षत्र वाटिका की शुरुआत भी कर चुके हैं।कागजी तैयारियों के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण में 70 एकड़ भूमि का नक्शा दाखिल किया जाएगा।
 
क्या होती है नक्षत्र वाटिका : नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से जुड़े पेड़ होते हैं। इस वाटिका में कुचला (अश्विनी), आंवला (भरणि), गूलर (कृतिका), जामुन (रोहिणी), खैर ( मृगशिरा), शीशम (आर्द्रा), बांस (पुनर्वसु), पीपल (पुष्य), नागकेसर (आश्लेषा), बरगद (मघा), 
 
पलाश (पूर्वा फाल्गुनी), पाकड़ (उत्तरा फाल्गुनी), रीठा (हस्त), बेल (चित्रा), अर्जुन (स्वाति), विकंकत (बिसाखा), मौलश्री (अनुराधा), चीड़ (ज्येष्ठा), साल (मूल), जलवेतस (पूर्वाषाढ़ा), कटहल 
 
(उत्तरासाढ़ा), मदार (श्रवण), शमी (धनिष्ठा), कदंब (शतभिषा), आम (पूर्वा भाद्रपद), नीम (उत्तरा भाद्रपद), महुआ (रेवती) के पेड़ लगाए जाएंगे।
 
नवग्रह वाटिका : राम मंदिर परिसर में नवग्रह वाटिका भी बनाई जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों को अनुकूल बनाने वाले पौधों की वाटिका पर काम भी शुरू हो गया है। प्रभागीय वनाधिकारी मनोज खरे ने बताया कि परिसर में नवग्रह वाटिका की स्थापना के क्रम में एक माह के भीतर 100 से अधिक पौधे परिसर में रोपे गए हैं।
 
पंचवटी : आंवला, बेल, बरगद, पीपल और अशोक के समूह को पंचवटी कहते हैं। इसे पंचभूतों से भी जोड़कर
देखा जाता है। स्कंद पुराण में इसका वर्णन मिलता है।
 
हरिशंकरी : इस वाटिका में भगवान विष्णु और शंकर की कृपा मानी जाती है। इसके तहत पीपल, पाकड़ और बरगद इस प्रकार रोपित किए जाते हैं कि तीनों का संयुक्त छत्र विकसित हो।
 

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, लोकसभा और राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला: CJP प्रदर्शन के चलते 16 स्टेशन बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख