Hanuman Chalisa

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को सौंपा 1 क्विंटल सोना-चांदी

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (15:53 IST)
अयोध्या। रामनगरी राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को एक क्विंटल सोना-चांदी सौंपा है।
 
महंत नृत्यगोपाल दास ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को सोना-चांदी सौंपा है। दूसरी ओर, अब तक ट्रस्ट के खाते में कुल 42 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं, जिसमें से 12 करोड़ रुपए पहले से रामलला के खाते में थे। ट्रस्ट बनने के बाद करीब 30 करोड़ का दान आ चुका है।
 
मोरारी बापू ने 11 करोड़ की धनराशि और महावीर पटना ट्रस्ट ने दो करोड़ रुपए दिए हैं। मुंबई से एक करोड़ का दान मिला है। पर्ची पर शिवसेना लिखा था। 
 
राम मंदिर के लिए हर घर से 11 रुपए : भूमि पूजन के बाद विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने एक बड़े कार्यक्रम की घोषणा की है। विहिप 4 लाख गांवों में भगवान राम की प्रतिमा लगाएगा। एक ही मॉडल पर गांवों में राम मंदिर' बनाया जाएगा। विहिप ने 10 करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई है।
 
मंदिर निर्माण के लिए हर घर से 11-11 रुपए का चंदा एकत्रित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस अभियान को लेकर विहिप की दिसंबर में बैठक होगी। फिलहाल अलग-अलग शहरों व गांवों में भूमि पूजन के प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। 
 
दलित कार्यकर्ता ने रखी थी पहली ईंट : 9 नवंबर, 1989 को जब राम मंदिर का शिलान्यास हो रहा था तब पहली ईंट बिहार के दलित कार्यकर्ता कामेश्वर चौपाल के हाथों रखवाई गई थी। तब इसके माध्यम से संदेश दिया गया था कि राम मंदिर आंदोलन के पीछे पूरा हिन्दू समाज खड़ा है। 

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

अगला लेख