Hanuman Chalisa

कृष्ण जन्मस्थान ब्रज में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, नंदगांव में 1 दिन पहले

Updated: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (15:47 IST)
मथुरा। ब्रज सहित समूचे देश और विदेश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा, वहीं नंदगांव में 1 दिन पूर्व इसका आयोजन किया जाएगा, जहां पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का बचपन व्यतीत हुआ था।
 
ब्रज के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाए जाने के बावजूद कोरोनावायरस संकट के चलते इसे इस बार सार्वजनिक रूप नहीं दिया जाएगा, न ही इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान आदि मंदिरों में भक्तों को विशेष प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नंदगांव में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही 'खुशी के लड्डू' बांटे जाने की परंपरा भी नहीं निभाई जाएगी। भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोपलक्ष्य में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है।
ALSO READ: जन्माष्टमी 2020 : श्रीकृष्ण ईश्वर हैं या नहीं?
विद्वानों के अनुसार वैष्णवों द्वारा परंपरानुसार भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि में सूर्यादय होने के अनुसार ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन नंदगांव में इसके उलट श्रावण मास की पूर्णमासी के दिन से 8वें दिन ही जन्माष्टमी मनाने की प्रथा चली आ रही है। ब्रज के सभी मंदिरों में उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है और मंदिरों को सजाया-संवारा जा रहा है।
ALSO READ: जन्माष्टमी पर नहीं होंगे दही हांडी कार्यक्रम,गणेश और दुर्गा पूजा के पंडाल पर भी रोक
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इधर ठा. द्वारिकाधीश मंदिर, वृंदावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा। ऐसी जानकारी मंदिरों के मीडिया प्रभारी और प्रबंधकों ने दी है।
 
जनपद मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर नंदगांव में 600 फुट ऊंची नंदीश्वर पहाड़ी पर स्थित नंदबाबा मंदिर के सेवायत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 11 अगस्त को परंपरा अनुरूप मनाया जाएगा। पूर्णिमा से ही कृष्ण जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। कोविड-19 के नियमानुसार मंदिर में सेवायतों को छोड़कर स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख