dipawali
✕

अयोध्या में कौन-कौन रहेगा PM नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2020 (14:36 IST)
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह करीब 600 लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के बाद उनके साथ मंच पर कौन-कौन मौजूद रहेगा, यह भी लगभग तय हो चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि पहले कार्यक्रम में 200 लोग शामिल होने वाले थे, लेकिन संत-महंतों में असंतोष के चलते इस संख्‍या को बढ़ाकर 600 किया गया। हालांकि कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
 
इस बीच, अयोध्या भी पूरी सजधज के साथ तैयार है। युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं। नगरी को श्रीराम मय करने के लिए दीवारों पर रामायण से जुड़े दृश्यों और चरित्रों को उकेरा जा रहा है। मंदिरों साफ कर रंगा जा रहा है। शहर की महत्वपूर्ण इमारतें भगवा रंग में रंगी नजर आ रही हैं। इस सबसे शहर की खूबसूरती और निखर आई है। 
 
राम मंदिर के भूमि पूजन के उपरांत उनके साथ उनके मंच पर कौन-कौन होगा यह भी लगभग स्पष्ट हो चुका है। एक जानकारी के मुताबिक मंच पर प्रधानमंत्री के अलावा 4 लोग और होंगे। इनमें उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ व श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास शामिल हैं। 
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख