dharma sangrah
✕

Ram Mandir News - सोने की परत चढ़ा 500 किलो का नगाड़ा पहुंचा अयोध्या

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (15:20 IST)
Ram Mandir Pran Pratistha ceremony: श्रीराम लला के अनगिनत भक्त हैं। भक्तगण अपने भगवान के लिए अपनी श्रद्धा-भक्ति के अनुसार अलग-अलग वस्तुएं अर्पित कर कर रहे हैं। एक श्रद्धालु ने गुजरात के अहमदाबाद से 500 किलोग्राम का नगाड़ा भेजा है। सोने की परत वाले इस नगाड़े को ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। 
 
इस नगाड़े की खासियत है कि इसमें लोहे व तांबे की प्लेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे अखिल भारतीय डगबर समाज द्वारा श्रीराम मंदिर के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है। इस नगाड़े को प्राण प्रतिष्ठा के दिन इसी समाज के 4 लगो मिलकर बजाएंगे। 
 
आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुजरात से विशेष रथ से 500 किलोग्राम का विशाल नगाड़ा अयोध्या लाया गया और इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा गया।
 
बयान के मुताबिक, राय ने आश्वासन दिया है कि इस नगाड़े को उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। गुजरात विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री अशोक रावल ने पत्र भेजकर नगाड़ा स्वीकार करने की सिफारिश की है।
 
नगाड़ा लेकर अयोध्या आए चिराग पटेल ने बताया कि इस पर सोने और चांदी की परत चढ़ाई गई है। ढांचे में लोहे और तांबे की प्लेट का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण डबगर समाज के लोगों ने किया है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर में स्थापित करने के लिए हिंदू संस्कृति के प्रतीक इस विशाल नगाड़े का निर्माण कर्णावती महानगर के दरियापुर विस्तार में किया गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख