Daily Horoscope
✕

मारुति डिजायर का नया मॉडल, जानें क्या है खास...

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (15:45 IST)
मारुति को भारत की सबसे लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी कहना गलत नहीं है। अपनी सफलतम कार स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर की सफलता को जारी रखने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया ने अब इन कारों का अपग्रेडेट (उन्नत) मॉडल लॉन्च किया है।  लीक से हटते हुए और कॉम्पैक्ट सीडान के बढ़ते बाजार और युवा वर्ग के अनुसार मारुति ने डिजायर में काफी बदलाव किए हैं। 
 
सब्से पहले तो मारुति ने अपनी इस लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सीडान में स्विफ्ट का नाम हटाकर सिर्फ डिजायर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने न्यू डिजायर को मार्च में जेनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। इसका अधिकारिक लांच भारत में 16 मई 2017 को होगा, इसके बाद यह बिक्री लिए उपलब्ध होगी। 
 
बड़ी बात यह है कि न्यू कार डिजाइन, फीचर्स और टेक्‍नोलॉजी के मामले में वर्तमान स्विफ्ट डिजायर से कहीं उन्नत है। इस कार का सीधा मुकाबला टाटा की टिगोर और न्‍यू हुंडई एक्‍सेंट से है। इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसे मारुति की बालेनो के प्लेटफार्म पर बनाया गया है जिससे इसका वजन 100 किलो कम हो गया है। इस वजह से इसका माइलेज वर्तमान डिजायर से 3-5 किमी तक अधिक हो सकता है।   
 
वैसे इंजन की बात करे तो मारुति ने इसमें वही पुराना 1.2 लीटर के-सिरीज पेट्रोल और 1.3 लीटर डीडीआईएस डीजल इंजन लगाया है। बेस मॉडल को छोड़कर सभी वैरिएंट्स में ऑटो गियर शिफ्ट या AMT का ऑप्शन भी दिया गया है। टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में एपल कार प्ले, ऐंड्रॉइड ऑटो और मिरर लिंक जैसे फीचर्स इस कार में दिए गए हैं।

इस कार में ग्राहकों को रियर एसी वेंट भी दिया गया है। इस बार कंपनी ने सेफ्टी फीचर्स पर खासा ध्यान दिया है। कार के सभी वेरिएंट्स में में ड्यूल एयर बैग्स और ABS स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इंटीरियर में वुड फिनिश इसके प्रीमियम फैक्टर को बढ़ाता है।
लेखक के बारे में
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो: IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC,  DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक  मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

अगला लेख