dharma sangrah
✕

ओला ड्राइवर ने महिला को कैब में बिठाकर गंदी हरकतें की और फिर...

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (14:23 IST)
अकेली महिलाओं के लिए कैब में बैठना बहुत ही खतरनाक होता जा रहा है। उबर कैब का घटनाक्रम सभी को याद होगा। ताजा मामले में एक 32 वर्षीय महिला के छेड़छाड़ के ओला कैब के ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। इस ड्राइवर को आरएके मार्ग की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शादाब मोहम्मद इब्राहिम शेख है।
 
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर ने उसे बहाने से कैब में बिठाया और गंदी हरकतें करने लगा। इसके बाद ड्राइवर ने महिला से दोस्ती करने को कहा और उसका मोबाइल छीन लिया। इस घटना ने बाद से कैब में सुरक्षा को लेकर एकबार फिर बहस छिड़ गई है।
 
पीड़ित महिला ने आरएके मार्ग पुलिस को बताया कि वो अपने सात वर्षीय बेटे को स्कूल से लेने जा रही थी। रास्ते में इब्राहीम शेख मिल गया और बोला मैं उसी रास्ते जा रहा हूं और बहाने से कार में बिठा लिया। इसके बाद ड्राइवर ने मुझे छूना शुरू किया और कहा मुझसे दोस्ती कर लो। उसने जबरदस्ती मोबाइल भी छीन लिया। जब महिला बाहर जाने लगी तो शेख ने सारे दरवाजे लॉक करके गाड़ी चला दी।
 
इसके बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया और कार की स्टियरिंग घुमाने लगी तो ड्राइवर ने कार रोकी और महिला को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने घर पहुंचकर पीड़िता का मोबाइल अपनी बीवी को दे दिया। बीवी ने उसे 500 रुपए में बेंच दिया। जिसे मुंबई पुलिस ने ट्रेस कर लिया। इसके बाद खुलासा हुआ और आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। कैब ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 365, 392 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO खुला

अगला लेख