Daily Horoscope
✕

Electric Promotion Scheme 2024 : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का कर रहे हैं प्लान तो आपके लिए खुशखबरी

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2024 (18:38 IST)
What is Electric Promotion Scheme 2024 : अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024 (EMPS) को भारी उद्योग मंत्रालय ने 2 महीने आगे बढ़ा दिया है। इसके अतिरिक्त  सरकार ने योजना का परिव्यय 500 करोड़ से बढ़ाकर 778 करोड़ रुपए कर दिया है। यह योजना 31 जुलाई को खत्म होने वाली है, जो अब 30 सितंबर तक जारी रहेगी।
ALSO READ: जियो थिंग्स और मीडियाटेक ने टू व्हीलर बाजार में लॉन्च किए 4G स्मार्ट एंड्रॉइड क्लस्टर और 4G स्मार्ट मॉड्यूल
 इस योजना को अप्रैल में खत्म हुई फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल-II (FAME) के स्थान पर शुरू किया था। 1 अप्रैल, 2024 को लॉन्च हुई EMPS 2024 का उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए FAME-II के स्थान पर लागू किया गया था।

फेम योजना को लेकर संसद में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने राज्यसभा में कहा कि फेम-इंडिया योजना के दूसरे चरण के तहत इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जाता है। उपभोक्ताओं (खरीदारों/अंतिम उपयोगकर्ताओं) को हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद मूल्य में अग्रिम कटौती के रूप में प्रोत्साहन या रियायत दी जाती है ताकि व्यापक रूप से इसे अपनाया जा सके, जिसकी प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा ओईएम (ईवी निर्माताओं) को की जाती है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख