dipawali
✕

Union Budget 2022 में ऑटो सेक्टर को क्या मिला? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या किए ऐलान

Updated: मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (17:55 IST)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट 2022 के भाषण में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ ऐलान किए। हालांकि ये ऐलान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए किए गए। इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई बैटरी स्वैप पॉलिसी की घोषणा की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में क्लीनटेक और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करेगी। इससे इलेक्ट्रिक बसों और कमर्शियल वाहनों का निर्माण करने वाली ऑटो कंपनियों को और मदद मिलेगी। इस रणनीति से उन कंपनियों के संबंधित सप्लाई चेन पार्टनर्स को भी मदद मिलेगी।

हालांकि इस घोषणा का फायदा केवल कुछ कंपनियों कुछ कंपनियों को मिलेगा पूरे ऑटोमेटिव सेक्टर को नहीं। बजट 2022 में वित्त मंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाओं में से एक बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी है।

यदि इसे कुशलतापूर्वक लागू किया जाता है, तो यह भारत में पूरे EV इकोसिस्टम को फायदा कर सकता है। वाहन निर्माताओं और ईवी चार्जिंग इंफ्रा प्लेयर्स को भी इस पॉलिसी से लाभ मिलेगा जो भारत में ईवी अपनाने को बढ़ावा दे सकती है।

इस पॉलिसी से लोगों और सामानों दोनों के लिए लास्ट मील तक गतिशीलता के लिए इलेक्ट्रिफिकेशन के मूवमेंट की उम्मीद है। बैटरी स्वैपिंग नीति के तहत सरकार निजी कंपनियों को बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन और प्रौद्योगिकी स्थापित करने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन देगी।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

अगला लेख