Hanuman Chalisa
✕

विदेशी कंपनियों से मुकाबले के लिए सहारा इंडिया ने लांच किए इलेक्ट्रिक स्कूटर व बाइक

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (23:28 IST)
लखनऊ। वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी 'सहारा इंडिया' ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की। समूह ने  ‘सहारा इवाल्स’ ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की आधुनिक श्रृंखला पेश की है। इनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक्स, तिपहिया वाहन और मालवाहक वाहन शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी बैटरी चार्जिंग एवं स्वैपिंग स्टेशन का नेटवर्क भी मुहैया कराएगी।
सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय ने इस मौके पर कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ हमारी भावी पीढ़ियों के फ़ायदे के लिए हैं। पेट्रोल, डीजल के पुराने वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण का आज प्रमुख कारण है।
 
उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर अधिक स्वच्छ और अधिक स्वस्थ संसार की ओर वापस जाने के उपाय खोजे जा रहे हैं। इस दिशा में ‘सहारा इवॉल्स’ हमारा योगदान है।’ 
 
‘सहारा इवाल्स’ वाहन जर्मन इंजीनियरिंग द्वारा डिज़ाइन और विकसित किए गए हैं। सामान्य वाहनों की तुलना में इवाल्स इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, डिज़ाइन और पिकअप के मामले में कहीं आगे हैं और उनके रखरखाव का खर्च भी पांच गुना तक कम है। इसकी बैटरी भी तेज़ी से चार्ज होती हैं। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर ये वाहन अपनी श्रेणी के आधार पर 55 से 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करते हैं।
 
पहले चरण में लखनऊ में शुरुआत करते हुए ‘सहारा इवाल्स’ ने देश के द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में अपना ईको सिस्टम इस वित्तीय वर्ष के अंत तक स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। अगले वित्तीय वर्ष में पूरे देश में ‘सहारा इवाल्स’के विस्तार का लक्ष्य रखा गया है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख