Govardhan puja
✕

रेडी है Renault Kwid का इलेक्ट्रॉनिक अवतार, भारतीय सड़कों पर भरेगी फर्राटे...

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (18:09 IST)
अब भारत में पेट्रोल-डीजल कारों के दिन लदने वाले हैं और जल्दी ही सड़कों पर इलेक्ट्रॉनिक कारें फर्राटे भरती नजर आएंगी। Renault अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भारतीय बाजार जल्द ही लांच कर सकती है। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक Renault ने अपनी Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन लगभग तैयार कर लिया। Renault ने Kwid के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग चीन में शुरू कर दी है। हालांकि भारत में इसे कब लांच किया जाएगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय सड़कों पर जल्द ही Kwid का इलेक्ट्रॉनिक अवतार फर्राटे भरता नजर आएगा।
 
खबरों के अनुसार Renault  अपनी Kwid में डबल चार्जिंग प्वाइंट ऑप्शन दे सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने चीन में जिस कार की टेस्टिंग शुरू की है, उसमें दो चार्जिंग प्वाइंट हैं। दो चार्जिंग प्वाइंट के पीछे कंपनी का उदेश्य है कि इसे चार्ज करने के दो विकल्प हों- एक घर और दूसरा सार्वजनिक।
 
क्विड के इलेक्ट्रिक अवतार के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर व्यू कैमरा, टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक एसी हो सकती है। चीन इलेक्ट्रिक व्हीकल का बड़ा मार्केट है, अत: माना जा रहा है कि कंपनी इसे सबसे पहले वहां लांच कर सकती है। चीन के बाद भारतीय बाजार में यह इलेक्ट्रिक कार लांच हो सकती है।
 
Renault इंडिया के अनुसार उसे सरकार वाहन नीति का इंतजार है। इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति तैयार होने के बाद ही भारतीय बाजार में Renault Kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन लांच करेगी।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

Mercedes-Benz GLC EV : एक बार चार्ज करने पर 711 KM चलेगी SUV, तहलका मचाने आई इलेक्ट्रिक कार

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

अगला लेख