Daily Horoscope
✕

Renault ने पेश किया हैचबैक कार Kwid का RXL संस्करण

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (18:47 IST)
मुंबई। फ्रांस की वाहन कंपनी रेनो (Renault) ने सोमवार को कम कीमत वाली हैचबैक कार क्विड (Kwid) के नए आरएक्सएल संस्करण पेश किए जाने की घोषणा की। यह संस्करण बीएस-6 इंजन से युक्त है। घरेलू बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 4.16 लाख रुपए है।

कार कंपनी ने यह भी कहा कि क्विड की बिक्री 3.5 लाख इकाई को पार कर गई है। रेनो इंडिया (Renault India) ने कहा कि नया आरएक्सएल संस्करण दो मॉडल एमटी और एमएटी में उपलब्ध है जिनकी कीमत क्रमश: 4.16 लाख रुपए और 4.48 लाख रुपए है।

कंपनी के भारत में सीईओ और प्रबंध निदेशक (रेनो इंडिया ऑपरेशंस) वेंकटरमन ममिलापल्ली ने कहा, रेनो क्विड को भारत से वैश्विक बाजार के लिए पेश किया जाना हमारे समूह के लिए इस बाजार के महत्व को रेखांकित करता है। भारत में वृद्धि में इसकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा, अब तक 3.5 लाख से अधिक क्विड परिवार के साथ हम अभिभूत हैं और ग्राहकों ने जो भरोसा जताया है, यह मॉडल हमारे लिए पासा पलटने वाला बना हुआ है। कंपनी 8.25 प्रतिशत ब्याज पर वाहन कर्ज के साथ कई अन्य आकर्षक पेशकश कर रही है।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख