biodatamaker
✕

पूरे परिवार के लिए रेनो ने उतारी यह खूबसूरत कार, जानिए कीमत

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (15:28 IST)
रेनो अब भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए एक नई 7-सीटर एमपीवी कार रेनो ग्रैंड सीनिक बाजार में उतारने जा रही है। इस श्रेणी में रेनो लॉजी पहले से मौजूद है, लेकिन लॉजी वह कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी रेनो को उम्मीद थी। रेनो ग्रैंड सीनिक से टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और टाटा हेक्सा जैसी कारों को टक्कर देगी। 
 
यदि मौजूदा बाजार पर नजर डाली जाए तो रेनो केवल एसयूवी श्रेणी की अपनी कार डस्टर के बूते भारतीय बाजार में टिका हुआ है। अब यह कार निर्माता कंपनी एमपीवी (बहुउद्देशीय वाहन) श्रेणी में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। रेनो फरवरी में होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो 2018 में अपनी इस नई 7-सीटर कार को पेश कर सकती है। भारत के संयुक्त और बड़े परिवार के लिए यह एक बेहतरीन कार हो सकती है।
 
अगर डिजाइन की बात करें तो यह कार दिखने में बेहद आधुनिक व स्टाइलिश है। ग्रैंड सीनिक भारतीय सड़कों के लिहाज से भी एक बेहतरीन कार हो सकती है। प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स एवं क्रोम टच लिया हुआ वी शेप का फ्रंट ग्रिल इस एमपीवी कार को बेहद स्टाइलिश लुक देता नजर आ रहा है। 
 
अलॉय व्हील्स व खूबसूरत एलईडी टेललाइट इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। बाहर से यह कार जितनी शानदार नजर आती है, अंदर से भी यह उतनी ही प्रीमियम व खूबसूरत है। मल्टिफंक्शन स्टीयरिंग के अलावा इसमें डिजिटल और एनालॉग डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस कार में एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। 
 
रेनो ग्रैंड सीनिक में सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है। यह कार दिखने में जितनी खूबसूरत व आरामदायक है, उतनी ही दमदार भी होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसके पेट्रोल व डीजल दोनों वैरिएंट बाजार में उपलब्ध होंगे। साथ ही इसमें मैन्युअल व आटोमेटिक दोनों तरह के गियर बॉक्स के विकल्प भी मौजूद होंगे। 
 
यह एमपीवी कार इस साल के अंत तक या अगले साल बाजार में उपलब्ध होने की संभावना है। भारतीय बाजार में इसकी शुरूआती अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तक हो सकती है, बेसिक मॉडल से टॉप मॉडल की ओर बढ़ने पर लोगों को इसके 23 लाख रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

अगला लेख