dharma sangrah
✕

जेएलआर ने लांच की 'रेंज रोवर वेलर', कीमत 1.38 करोड़

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (17:19 IST)
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने भारत में रेंज रोवर वेलर का नया एसयूवी मॉडल पेश किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरुम कीमत 78.83 लाख रुपए से 1.38 करोड़ के बीच रखी गई है। कंपनी इस मॉडल की आपूर्ति जनवरी 2018 के अंत से शुरू करेगी।
 
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि वेलर हमारे रेंज रोवर पोर्टफोलियो में इवोक और रेंज रोवर स्पोर्ट के बीच के खाली स्थान को भरती है। इस उत्पाद से बाजार में हमें काफी मदद मिलेगी और हम उम्मीद करते हैं कि यह एसयूवी खंड में हमारा मुख्य आधार साबित होगी। 
 
वेलर का नया मॉडल तीन इंजन विकल्प (2 लीटर पेट्रोल इंजन, 2 लीटर डीजल इंजन और 3 लीटर डीजल) के साथ उपलब्ध होगा। पेट्रोल और डीजल विकल्प वाले 2 लीटर इंजन संस्करण की कीमत 78.83 लाख से 91.86 लाख रुपए के बीच है जबकि 3 लीटर डीजल संस्करण की कीमत 1.1 से 1.38 करोड़ रुपए के बीच है। 
 
उन्होंने कहा कि रेंज रोवर वेलर के लिए हमें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि उन्होंने बुकिंग संख्या का खुलासा नहीं किया है। इस साल जनवरी-सितंबर अवधि के दौरान जेएलआर की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 45 प्रतिशत बढ़ी है। सूरी ने कहा कि नए उत्पादों और नेटवर्क के विस्तार से बिक्री में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।
 
देश में जेएलआर के एसयूवी पोर्टफोलियो में डिस्कवरी स्पोर्ट (शुरुआती कीमत 42 लाख), रेंज रोवर इवोक (44.44 लाख रुपए), डिस्कवरी (71.38 लाख रुपए), रेंज रोवर स्पोर्ट (93.82 लाख रुपए) और रेंज रोवर (1.66 करोड़ रुपए) शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख