Hanuman Chalisa

Royal Enfield बाजार में उतारेगी अपनी नई 350cc बाइक Hunter

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (17:31 IST)
Royal Enfield एक नई बाइक के लॉन्च की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार रॉयल एनफील्ड अभी इस बाइक की टेस्टिंग कर रही है। 
 
बाइक का नाम 'हंटर' बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार यह एक 350cc बाइक रहेगी। खबरों के अनुसार इसका डिजाइन कंपनी की अन्य 350cc बाइक्स से बिलकुल अलग होगा।
 
Royal Enfield इस बाइक को होंडा हाइनेस सीबी350 और सीबी350 आरएस के मुकाबले उतारेगी। होंडा ने भी 350cc सेगमेंट में बाइक लॉन्च करके अन्य बाइक निर्माताओं को बड़ा झटका दिया था। 
ALSO READ: एडवांस्ड फीचर्स से लैस होंडा CB350 RS लांच, जानिए फीचर्स और कीमत
होंडा की 350 सीसी बाइक में नेविगेशन, ब्लूटूथ और ऐसे कई फीचर्स दिए गए हैं जो रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में पहले नहीं मिलते थे। खबरों के मुताबिक Royal Enfield अपनी नई हंटर को कई बड़े अपडेट के साथ बाजार में लांच करेगी। 
 
नए हंटर 350 को नए जे प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और डेवलप किया जाएगा। Hunter के इंजन की बात करें  इसमें OHC डिज़ाइन के साथ 349cc, एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन का उपयोग किया जाएगा, 6,100rpm पर 20.2bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख