suvichar
✕

स्पोर्टी लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ लांच हुई सिलेरियो एक्स

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (14:55 IST)
मारुति सुजुकी ने सिलेरियो एक्स हैचबैक को लांच किया है। इस कार का लुक स्पोर्टी है। कार की स्टाइल और लुक की बात करे तो यह क्रॉसओवर की तरह है। इसकी कीमत 4.57 लाख से 5.42 लाख रुपए तक रखी गई है। इस नई अपडेटेड सिलेरियो के लुक्स बोल्ड हैं और इसमें रेग्युलर मॉडल के मुकाबले कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह कार केवल पेट्रोल इंजन के साथ अवेलेबल होगी। इसके चार वैरियंट्स VXI, VXI (O), ZXI और ZXI (O) हैं, जो वैरियंट्स मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ऑप्शंस के साथ मिलेंगे। 
 
मारुति सुजुकी ने कार के इंजन में बदलाव नहीं किया है। इसमें भी 998 सीसी का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन बरकरार रखा गया है। यह इंजन 67 बीएचपी पावर और 90 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। सिलेरियो के नए मॉडल के अप फ्रंट की बात करें तो यह काफी बोल्ड है और इसमें ब्लैक एलिमेंट का काफी इस्तेमाल किया गया है। 
सिलेरियो एक्स में प्लास्टिक क्लैडिंग भी दी गई है। इस कार में ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और एयर डैम दिया गया है। बम्पर नया है। फॉगलैम्प्स को बड़ा किया गया है। पीछे के हिस्से को देखें तो इसमें रियर बम्पर को री-डिजाइन किया गया है। कार के कैबिन को ऑल ब्लैक थीम पर बनाया गया है। सीट कवर्स काले रंग के हैं और इनमें नारंगी रंग का भी इस्तेमाल है। सुरक्षा के लिहाज से देखें तो ड्राइवर साइड एयरबैग और ड्राइवर सीटबेल्ट को सभी वैरियंट्स में दिया गया है। पैसेंजर एयरबैग और एबीएस फीचर्स को ऑप्शन के तौर पर ही ऑफर किया जा रहा है। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

अगला लेख