shradh paksha
✕

अब आसानी से खरीद सकेंगे मारुति की कारें, कंपनी ने बनाई यह योजना

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (15:57 IST)
नई दिल्ली। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने पुरानी कारों की बिक्री के नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने कहा कि अब उसके पास देश के 132 शहरों में 200 ऐसे आउटलेट हैं जो पुरानी कारों की बिक्री करते हैं।
 
कंपनी ने 19 महीने पहले नए ब्रांड नाम और नई पहचान के साथ अपने ट्रू वैल्यू नेटवर्क को नए सिरे से पेश किया था। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आरएस कलसी ने एक बयान में कहा कि पुरानी कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता अपनी जरूरतों के लिए स्थापित कंपनियों पर भरोसा कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू नेटवर्क के शोरूम को आधुनिक बनाए जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव, बेहतर उत्पाद और निर्बाध खरीदारी का अनुभव मिलेगा। कंपनी ट्रू वैल्यू नेटवर्क के जरिए अपनी पुरानी कारों की बिक्री करती है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

Best Selling Cars: Baleno से Ertiga तक, भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें

Toyota Fortuner Leader Edition लॉन्च, कीमत 36.51 लाख रुपए से शुरू, 12 अक्टूबर से बुकिंग, मिलेंगे नए फीचर्स

Suzuki e Sky Mini EV की एंट्री, सस्ती कार और धमाकेदार फीचर्स

अगला लेख