Daily Horoscope
✕

Maruti ने 3.80 लाख रुपए में लांच की नई Alto VXI+, स्‍मार्ट फीचर्स से लैस, माइलेज है 22 KMPL

Updated: गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (16:51 IST)
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय छोटी कार अल्टो (Alto) के पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए गुरुवार को इस मॉडल का वीएक्सआई+ उतारा है।

फीचर्स की बात करें तो अल्टो वीएक्सआई+ (Alto VXI+) 17.8 सेंटीमीटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम स्मार्टप्ले स्टूडियो से लैस है। कार में सुरक्षा के लिए एबीएस और ईबीडी के ड्‍यूल फ्रंट एयरबैग्‍स लगाए गए हैं। डिजाइन को बेहतर बनाने के साथ ही ड्‍यूल टोन इंटीरियर्स, अधिक ईंधन कुशल और स्टाइलिश भी बनाया गया है।

मारुति के विपणन एवं बिक्री विभाग के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने नई अल्टो के बारे में कहा कि हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि पहली बार कार खरीदने वालों की पसंद और आधुनिक सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए। अल्टो के 38 लाख ग्राहकों ने समय-समय पर अपग्रेड को पसंद किया है।

अल्टो वीएक्सआई+ का इंजन बीएस 6 मानकों के अनुरूप है और यह एक लीटर ईंधन में 22.05 किलोमीटर तक माइलेज देता है। नई अल्टो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3,80,209 रुपए है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

अगला लेख