Hanuman Chalisa
✕

इस बेहतरीन फीचर के साथ आई जुगआर की एसयूवी, कीमत 78.83 लाख रुपए

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (17:24 IST)
टाटा मोटर्स की लग्जरी वाहन बनाने वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल रेंज रोवर वेलार को देश में पेश करने की शनिवार को घोषणा की। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 78.83 लाख रुपए से 1.38 करोड़ रुपए के बीच है।

कंपनी के मुताबिक इस एसयूवी की डिलिवरी एक सप्ताह से 10 दिन के बीच शुरू हो जाएगी। इस एसयूवी में 'टॉर्क ऑन डिमांड ऑल व्हील ड्राइव' फीचर दिया गया है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सुरी ने कहा कि हमें रेंज रोवर वेलार के लिए शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

हम मार्च तक के लिए इसे बेच चुके हैं। हालांकि उन्होंने अब तक हुई बुकिंग का आंकड़ा नहीं बताया। कंपनी ने पिछले साल  दिसंबर में इस एसयूवी की बुकिंग शुरू की थी। यह वाहन भारत में पूरी तरह से आयातित  इकाई की तरह बेची जाएगी।

यह वाहन 3 इंजन विकल्पों 2 लीटर पेट्रोल, 2 लीटर डीजल और 3 लीटर डीजल में  उपलब्ध है। 2 लीटर इंजन विकल्पों में यह 78.83 लाख रुपए तथा 91.86 लाख रुपए में  उपलब्ध है। 3 लीटर डीजल संस्करण की कीमत 1.1-1.38 करोड़ रुपए के बीच है। एसयूवी में 'टॉर्क ऑन डिमांड ऑल व्हील ड्राइव' फीचर दिया गया है। 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Suzuki e Sky Mini EV की एंट्री, सस्ती कार और धमाकेदार फीचर्स

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

अगला लेख